रवि किशन ने मौके पर मारा चौका! वायरल ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ मीम पर बनाया गाना, जानें कब होगा रिलीज?

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बनाने का रास्ता चुन लिया है. उन्होंने अपने सबसे ज्यादा पॉपुलर मीम ‘मनी फॉलोस ब्रदर’ पर गाना बना दिया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

Ravi Kishan

रवि किशन ने वायरल ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ मीम पर बनाया गाना. (PIC-ravikishann . Instagram)

हाल ही में रवि किशन फिल्म Mirzapur The Movie ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आए हैं. इस मूवी में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म में उन्होंने बब्बन बबुआ कि किरदार निभाया है. इस मूवी में रवि किशन के साथ बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अहम किरदार में नजर आने आए हैं.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक्टर पिछले कुछ दिनों से लोगों को अपना दीवाना बनाते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने यह भी कहा था कि वो पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाना चाहते हैं. उनका एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो इस सफर पहर निकल चुके हैं.

विज्ञापन

रवि किशन ने ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ पर बनाया गाना

एक्टर और सांसद रवि किशन ने टी-सीरीज के साथ मिलकर अपना एक गाना अनाउंस किया है, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है. खास बात यह है कि रवि किशन के इस गाने का टाइटल ‘मनी फॉलोस माई ब्रदर’ रखा है, जिसने भी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. दरअसल, उनका हाल ही में एक मीम काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ कहा था.

विज्ञापन

रवि किशन का गाना ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. उन्होंने टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’ टीजर की शुरुआत में एक मां और बेटे को कार में बैठे हुए दिखाया गया है. वहीं बच्चे से मां कहती हुई नजर आती है कि पढ़ाई में तो ध्यान लगता नहीं कभी सोचा है कि बड़े होकर क्या बनोगे. इस बात का जवाब देते हुए बच्चा बोलता है कि पूरे देश को पगला दुंगा, इस बाद कैमरा घूमता है और रवि किशन को कार में बैठे हुए दिखाया गया है, जहां वो कहते हैं, ‘नाम या दाम, नाम-मनी फॉलोस माई ब्रदर.

विज्ञापन

कब रिलीज होगा रवि किशन का गाना

रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ गाना 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाने वाला है. इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. टीजर आते ही लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रवि किशन ने मौके पर चौका मारा है. उनके इस गाने के टीजर पर यूजर भी तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे है. एक यूजर ने लिखा, ‘ओ भाई सच में गाना बना दिया, वाह सर…, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यही रेह गया था… हालांकि अब देखना दिलचस्प होगी कि रवि किशन के इस गाने को दर्शकों का कितना साथ मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ