रणवीर-दीपिका ने बेटी 'दुआ' के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी ‘दुआ’ के दूसरे बर्थडे पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में अपनी माता-पिता के साथ ‘दुआ’ बहुत ही क्यूट दिख रही है.

Dua, ranveer singh, Deepika padukon

रणवीर-दीपिका ने पहली बार दिखाया बेटी 'दुआ' का चेहरा. PIC- Instagram ( ranveersingh )

विज्ञापन

ए, क्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज यानी 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में पूरी फैमिली एक साथ नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को ब्लैक-एंड-व्हाइट में शेयर किया है, जहां तीनों हंसते-मुस्कुराते और खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं दुआ परिवार के नए सदस्य का स्वागत की तैयारी करते हुए नजर आ रही है. बता दें कि इन तस्वीरों में एक्ट्रेस दीपिका भी गर्व के साथ अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही है. वहीं स्टार्स की बेटी दुआ ने अपने प्यारे एक्सप्रेशन से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. कपल ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

विज्ञापन

रणवीर और दीपिका ने शेयर की बेटी दुआ की फोटो

आपको बता दें कि कपल ने टोटल 6 तस्वीरें शेयर की है. पहली तस्वीर में दुआ अपने माता-पिता के बीच अपने चेहरे को छुपाते हुए नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी फोटो में रणवीर-दीपिका के साथ दुआ खिलखिलाकर हंसती हुई दिख रही है. बता दें कि रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका को टैग किया है और एक कैप्शन भी लिखा, ‘बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं,आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद’

विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की बेटी ‘दुआ’ का कब हुआ था जन्म?

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी ‘दुआ’ का जन्म 8 सितंबर 2024 में हुआ था. दुआ 2 साल की हो चुकी हैं और उनके दो साल पूरे होने पर कपल ने अपनी बेटी की तस्वीरों को शेयर किया है. बता दें कि कपल ने अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान किया था. वहीं रणवीर ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है और दुआ मम्मी का बेबी बंप देखकर काफी खुश नजर आ रही है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली में शादी की थी. वहीं कपल ने 6 साल बाद अपने घर में नन्हें मेहमान बेटी दुआ का स्वागत किया था. वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ