हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने छोड़ी 80s की सबसे महंगी फिल्म, फिर भी ब्लॉकबस्टर थी मूवी

Blockbuster Film: बॉलीवुड की फिल्में और उनसे जुड़े किस्से बेहद ही फिल्मी हैं. आज हम आपको 1980 की एक ऐसी ही फिल्म का किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि यहां पर किस फिल्म की बात हो रही है?

Dharmendra, Hema Malini

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने छोड़ी फिल्म. image credit- hema instagram

विज्ञापन

Blockbuster Film: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनकी कास्टिंग की कहानियां भी किसी फिल्म जैसी ही लगती हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको 80s की उस फिल्म की बारे में बता रहे हैं, जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए 1980 की सबसे महंगी फिल्म करने से इनकार कर दिया था. आलम ये था कि दोनों स्टार्स के फिल्म छोड़ने के बाद भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली थीं.

1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘शान’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘शान’ है. फिल्म ‘शान’ उस साल की सबसे महंगी और मेगा फिल्म थी. इस फिल्म का स्केल, बजट और कास्ट सब बहुत बड़ा था. फिल्म ‘शोले’ के बाद रमेश सिप्पी और जी पी सिप्पी इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को ही कास्ट करना चाहते थे.

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने छोड़ी फिल्म

इसलिए उन्होंने रवि के रोल के लिए अमिताभ बच्चन और विजय के रोल के लिए धर्मेंद्र को साइन कर लिया था. फिल्म की हीरोइनों के लिए हेमा मालिनी और परवीन बॉबी को साइन किया गया था, लेकिन हेमा मालिनी फिल्म में अपने रोल से संतुष्ट नहीं थीं और रोल से नाखुश होने की वजह से उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया.

धर्मेंद्र ने भी फिल्म से खींचे हाथ

उस समय हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रोमांस भी अपने पीक पर था. लिहाजा जैसे ही हेमा मालिनी ने फिल्म छोड़ी तो धर्मेंद्र ने भी फिल्म से हाथ खींच लिए. धर्मेंद्र के फिल्म से जाते ही एंट्री हुई शशि कपूर और बिंदिया गोस्वामी की. फिर फिल्म में सबके रोल भी बदल गए. हालांकि, फिल्म के लिए संजीव कुमार का भी नाम था, लेकिन वो भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए.

शत्रुघ्न सिन्हा ने रखी शर्त

इसके बाद फिल्म से सुनील दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा भी जुड़ गए, जिसके बाद फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो गया. कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने इस फिल्म को करने के लिए शर्त रखी थी कि उन्हें अमिताभ बच्चन से ज्यादा मेहनताना दिया जाए और उनकी इस शर्त को रमेश सिप्पी ने पूरा भी किया था.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस फिल्म के सेट्स देखकर परेशान थे क्योंकि वो बहुत महंगे और बड़े नजर आ रहे थे. इसलिए आम जनता की भी फिल्म से ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई थी. फिल्म ‘शान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, लेकिन कुछ ही दिन में इसकी जान भी निकल गई.

क्यों कल्ट बनीं फिल्म?

भले ही शुरुआत में फिल्म उम्मीद के मुताबिक धमाकेदार प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे असफल मान लिया गया, लेकिन इसके गाने जैसे ‘प्यार करने वाले’, ‘यम्मा यम्मा’, ‘जानू मेरी जान’ सुपरहिट रहे. इतना ही नहीं बल्कि बाद में इसके वीडियो कैसेट और टेलीविजन पर इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला, जिससे आज ये एक आइकॉनिक और कल्ट फिल्म मानी जाती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ