Ranbir Kapoor & Neetu Kapoor Video: इन दिनों देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम देखने को मिल रही है।आम लोगों से लेकर कई फिल्मी सितारें गणपति के भक्ति में डूबे हुए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी गणपति विसर्जन करते नजर आए।नीतू और रणबीर कपूर का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है।
विधि-विधान से किया गणपति विसर्जन
हाल ही में एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor Video) ने बेटे रणबीर कपूर संग गणपति विसर्जन किया। नीतू रणबीर का यह वीडियो मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव ने साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू, विधि विधान से गणपति पूजन कर रही हैं। साथ में रणबीर भी भक्ति में लीन हैं, स्टार्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – कमाल राशिद खान की मुश्किलें बढ़ीं, वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार
आलिया भट्ट नहीं हुईं शामिल
इस गणपति पूजन में कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शामिल नहीं हुईं। जहां एक तरफ पूजन में रणबीर और नीतू नजर आईं वहीं दूसरी तरफ फैंस आलिया को ढूंढ रहे थे लेकिन आलिया नजर नहीं आईं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अभी प्रेग्नेंट (Alia Bhatt Pregnancy) हैं। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी आलिया बखूबी एक्टिव हैं और काम कर रही हैं।जहां प्रेग्नेंसी को एक्ट्रेस के लिए रूकावट माना जाता था वहीं आलिया इस दौरान भी काम करके एक अलग ट्रेंड सेट कर रही हैं।
अभी पढ़ें – Rishi Kapoor Birthday: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के कुछ आयकॉनिक डायलॉग्स
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर-आलिया
स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द रणबीर कपूर बहुत जल्द अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ भी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines