मुंबई: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)। इस नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दिवंगत दिग्गज अभिनेता भारतीय सिनेमा में सबसे बड़े नामों में से एक हैं। बॉलीवुड के पहले परिवार में जन्में, ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में ही हिंदी सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

विज्ञापन

उनकी बहुमुखी प्रतिभा, कौशल, बुद्धि और आकर्षण के चलते दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। दुनिया को अलविदा कहे उन्हें दो साल हो गए हैं और फैंस के दिलों में आज भी वही खालीपन है।

विज्ञापन

बॉबी, कर्ज़, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, अग्निपथ, डी-डे, कपूर एंड संस जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में देने वाले ऋषि कपूर का आज, यानी 4 सितंबर को जन्मदिन (Rishi Kapoor Birthday) है। इस मौके पर आइये नजर डालते हैं उनके कुछ आयकॉनिक डायलॉग्स (Rishi Kapoor iconic dialogues) पर-

विज्ञापन

1- जब तक है जान
“हर इश्क का एक वक्त होता है। वो हमारा वक्त नहीं था। पर इसका मतलब ये नहीं की वो इश्क नहीं था”

2- औरंगजेब
“बादशाहत भाईचारे को नहीं देखती”

विज्ञापन

3- लव आज कल
“जाने से पहले एक आखिरी बार मिलना क्यों जरूरी होता है?”

4- डी-डे
“बिकते तो सभी हैं – कुछ पैसों से, कुछ जज्बात से”

विज्ञापन

5- फना
“हम आज जो फैसला करते हैं, वही हमारे कल का फैसला करेगा”

6- बोल राधा बोल
“इंसान तो वक्त की तरह होता है … बदलते ही रहता है”

विज्ञापन

7- सनम रे
“अपने घर को आबाद करना है तो वहीं रहना चाहिए…किसी के शहर चले जाने से शहर तो आबाद हो जाएगा…लेकिन अपना घर वीरान हो जाएगा।”

8-थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक
“हम सब की जिंदगी में थोड़े से आसूं लिखे हैं…उन्हें मिटाने के लिए हमें चाहिए थोड़ी सी मदद, थोड़ा सा प्यार, थोड़ा सा मैजिक।”

विज्ञापन

9-कपूर एंड संस
मरने से पहले मैं चाहता हूं के मेरे परिवार के साथ एक फैमिली फोटो हो…जिसके नीचे शीर्षक होगा ‘कपूर एंड संस since 1921”

विज्ञापन

10-ये है जलवा
अपनी कलाई में अच्छी घाड़ी बांधने का ये मतलब नहीं होता की तुम्हारा अच्छा वक्त आ गया है”

बता दें, उन्हें आखिरी बार मरणोपरांत 2022 की फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में देखा गया था। आज ऋषि कपूर की 70वीं जन्मतिथी पर फैंस उन्हें नम आंखों से याद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ