कमाल राशिद खान की मुश्किलें बढ़ीं, वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

मुंबई: एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर कमाल राशिद खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में यौन संबंध बनाने और शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने रविवार को कमाल राशिद खान को गिरफ्तार किया।
वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24 वें एमएम कोर्ट, बोरीवली मुंबई के स्थानांतरण आदेश द्वारा गिरफ्तार किया। वर्सोवा पुलिस ने बताया कि कमाल राशिद खान को आज बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
केआरके के नाम से पहचान रखने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान विवादास्पद ट्वीट मामले में फिलहाल जेल में हैं। विवादित ट्वीट मामले में उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। 2020 में अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बारे में कथित रूप से ट्वीट करने के लिए उन्हें 29 अगस्त की देर रात मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।
Maharashtra | Kamaal Rashid Khan arrested by Versova Police for demanding sexual favours & holding the complainant’s hand in the first week of January 2019. Versova Police arrested him by transfer order of 24th MM Court, Borivali, Mumbai: Versova Police
(File photo) pic.twitter.com/kBd2EFIpDe
— ANI (@ANI) September 4, 2022
खान के वकील जय यादव ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को बोरीवली में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण इसे सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया। जबकि पुलिस ने कहा है कि उनके ट्वीट सांप्रदायिक थे और बॉलीवुड हस्तियों को टार्गेट कर रहे थे। खान ने अधिवक्ता अशोक सरोगी के माध्यम से अपनी जमानत याचिका में दावा किया है कि उनके ट्वीट केवल फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ पर टिप्पणी थे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: