हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Natasha को Elvish Yadav संग देख चौंके फैन्स, कमेंट्स में हार्दिक का जिक्र

Video: Natasa Stankovic और Elvish Yadav का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फेन्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
natasha and Elvish

Natasha and Elvish Yadav Video: नताशा बीते कुछ समय से काफी चर्चा में रही हैं। हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद से आए दिन उनकी वीडियो और पोस्ट पर फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। फिलहाल क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक, फेमस यूट्यूबर और Big Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें नताशा और एल्विश एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट को देखकर फैन्स ने कमाल के रिएक्शन दिए हैं। एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ एक वीडियो शेयर की है। जिसपर 13 लाख से ज्यादा लाइक आए हैं। इसके अलावा इस पोस्ट में फैन्स ने कमेंट में हार्दिक पांड्या को भी टैग किया है।

पोस्ट को मिले 13 लाख से ज्यादा लाइक्स

एल्विश यादव ने इस वीडियो को “Vibin’ On A Whole New Level ” कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट को लगभग 3 घंटे पहले शेयर किया गया था और इस पर 1,327,253 लाइक किए गए है। इस पोस्ट पर 40599 से ज्यादा कमेंट किए गए है। इस पोस्ट के कमेंट में फैन्स ने कमेंट में हार्दिक पांड्या को भी मेंशन किया है। एक फैन ने कमेंट में लिखा – पांड्या वॉन्ट्स टू नो द लोकेशन। इसके अलावा एक ने हार्दिक को टैग करते हुए हैप्पी बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के दिल में कौन? कपूर खानदान की बेटी संग वीडियो वायरल, सारा-अनन्या से जुड़ चुका नाम

नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही नताशा

इस वीडियो में  स्टेनकोविक ने फ्लोरल ड्रेस पहनी है और एल्विश ने  ब्लैक टी-शर्ट और सिल्वर जैकेट पहनी है। वीडियो में  पंजाबी सिंगर प्रीत इंदर के गाए नए गाने पर मुस्कुराते देख सकते हैं। बता दें कि यह स्टेनकोविक का लेटेस्ट सॉग ‘तेरे करके’ है। बता दें कि हार्दिक से अलग होने के बाद यह नताशा का पहला प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola