---विज्ञापन---

Hardik pandya को भूल Natasha ने शुरू किया ये काम, क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस भी हो रहे कन्फ्यूज

Natasa Stankovic Viral Video: नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं और काफी चिल मोड में हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस हार्दिक पांड्या को भूल लाइफ में पूरी तरह से आगे बढ़ चुकी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Natasa Stankovic Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या भले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हों लेकिन दोनों किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की थी। फ्लाइट टेक ऑफ होते देख फैंस भी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि आखिर नताशा स्टेनकोविक इंडिया में हैं या सर्बिया लौट चुकी हैं? फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि अगर नताशा सर्बिया लौट गई हैं तो उनके बेटे अगस्त्य कहां हैं? सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद नताशा बेटे अगस्त्य को हार्दिक के पास छोड़कर वापस सर्बिया लौट गई हैं।

वर्कआउट करते हुए दिखीं नताशा

बता दें कि नताशा आए दिन जिम से अपने वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस को वर्कआउट करते देखकर फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को भूलकर नताशा ने खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हालांकि वीडियो को देखने के बाद फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं कि नताशा इंडिया में हैं, या फिर अपने पेरेंट्स के पास सर्बिया लौट गई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पिछले कुछ दिनों से नताशा की इंस्टा स्टोरी में अगस्त्य नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अगस्त्य शायद अब अपने पिता हार्दिक पांड्या के साथ रह रहे हैं। हालांकि इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मुझे कपड़े उतारने में शर्म नहीं, ब्यूटी दिखाने की चीज… ‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस ने क्यों कहा ऐसा?

क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस कन्फ्यूज

वहीं दूसरी तरफ नताशा स्टेनकोविक का क्रिप्टिक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे समझना फैंस के बस से बाहर हो रहा है। दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कार में बैठी हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक क्रिप्टिक लिखा, ‘John 13:7’ पोस्ट में लिखा है कि आपको अभी समझ नहीं आएगा लेकिन कुछ वक्त बाद आप इसे समझ जाओगे।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__

---खबर नीचे जारी है---

नताशा स्टेनकोविक इस पोस्ट को शेयर करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने फैंस से एक सवाल किया है। साथ ही वो यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि कुछ वक्त बाद लोग ‘John 13:7’ का मतलब समझ जाएंगे। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि नताशा अपनी पोस्ट के जरिए आखिर फैंस को क्या मैसेज देना चाहती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शादी के 4 साल बाद हुए अलग

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को मैसेज दिया था कि उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। इस पोस्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।

---खबर नीचे जारी है---

तलाक के बाद ही नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया चली गई थीं। वहीं हार्दिक पांड्या इन दिनों ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ कथित तौर पर डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

First published on: Sep 17, 2024 07:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola