मुझे कपड़े उतारने में शर्म नहीं, ब्यूटी दिखाने की चीज... 'टाइटैनिक' एक्ट्रेस ने क्यों कहा ऐसा?

Kate Winslet Talk About her Topless Scene: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस केट विंसलेट ने हाल ही में फिल्म में दिए टॉपलेस सीन के बारे में बात की। साथ ही कहा कि उन्हें अपनी ब्यूटी को छिपाने की जरूरत महसूस नहीं होती।

Kate Winslet

Kate Winslet.

Kate Winslet Talk About her Topless Scene: फेमस हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ फेम दिग्गज एक्ट्रेस केट विंसलेट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ली’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के फोटोग्राफर और पत्रकार ली मिरर का किरदार निभाया है। इस फिल्म के एक सीन के लिए केट टॉपलेस हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर न्यूड होने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। साथ ही बताया है कि अपनी फिल्म में उन्होंने टॉपलेस होना क्यों चुना था?

विज्ञापन

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब केट विंसलेट किसी फिल्म में टॉपलेस हुई हों। अगर उनकी फिल्म ‘टाइटैनिक’ की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने न्यूड सीन देकर हलचल मचा दी थी। इसके अलावा अपने को-एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ कई अंतरंग सीन दिए थे।

विज्ञापन

टॉपलेस सीन पर की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस केट विंसलेट ने एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए फिल्म ‘ली’ में दिए अपने टॉपलेस सीन पर बात की और कहा कि उन्हें अपनी रियल ब्यूटी पर गर्व महसूस होता है इसलिए उसे छिपाने की जरूरत महसूस नहीं होती। केट ने कहा, ‘मैं फिल्म में खुद को सबसे कोमल ब्यूटी के रूप में पेश करना चाहती थी। मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कैमरे के सामने अपनी स्किन को दिखाने के लिए बहादुर कहलाना पसंद नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बहादुरी का काम है।’

विज्ञापन

सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए ली थेरेपी

अपने किरदार पर बात करते हुए केट विंसलेट ने आगे कहा, ‘मैं अपने किरदार के न्याय के लिए लड़ने वाली कोई पूर्व पोस्टमास्टर नहीं हूं। मैं यूक्रेन में नहीं हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो मेरे लिए मायने रखता है।’ पॉडकास्ट में बात करते हुए केट ने यह भी खुलासा किया कि वो अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए एक बार टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ले चुकी हैं।

विज्ञापन

इस पर बात करते हुए केट ने कहा, ‘बहुत लोगों को नहीं पता कि महिलाओं की बॉडी में टेस्टोस्टेरोन होता है। जब यह खत्म हो जाता है, तब इसे बदलवाना पड़ता है। ऐसा करने के बाद आप खुद को दोबारा सेक्सी महसूस करा पाएंगे।’

विज्ञापन

बिना मेकअप दिखती हैं खूबसूरत

इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो हमेशा स्क्रीन पर बहुत कम या बिना मेकअप के दिखना पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि वो बिना मेकअप के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत फील करती हैं। बता दें कि केट विंसलेट की फिल्म ‘ली’ को एलेन कुरास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में केट के अलावा एंडी सैमबर्ग, मैरियन कोटिलार्ड और जूड लॉ मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ