बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट आने से 75 साल की उम्र में निधन हो चुका है. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें नाना पाटेकर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक बातों के लिए भी जाने जाते हैं. एक समय ऐसा था जब उन्हें सिगरेट पीने की इतनी आदत थी कि वह एक दिन में करीब 60 सिगरेट तक पी जाते थे, लेकिन एक इमोशनल कर देने वाले किस्से ने उन्हें अपनी इस आदत पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया था. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक सिगरेट छोड़ने का फैसला कर लिया था.
इसे भी पढ़ें- ‘अग्नि साक्षी’ से ‘वेलकम’ तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक; एक तो मीम्स में भी हुआ वायरल
रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने अपने पुराने स्मोकिंग के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक दिन में करीब 60 सिगरेट पीते थे. सिगरेट उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी थी और यहां तक कि नहाते समय भी वह सिगरेट पीते थे. उनकी स्मोकिंग की आदत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कार में भी लोग बैठना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि उसमें सिगरेट के धुएं की बहुत ज्यादा बदबू आती थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने शराब इतनी नहीं पी, जितनी सिगरेट पी है.
बहन की एक बात ने बदल दिया फैसला
नाना पाटेकर ने बताया था कि उनकी जिंदगी का एक बेहद इमोशनल मूवमेंट उनकी स्मोकिंग छोड़ने की वजह बना. उनकी बहन के इकलौते बेटे का निधन हो गया था और उस मुश्किल समय में नाना पाटेकर उनके पास बैठे थे और सिगरेट पीते हुए खांस रहे थे. उन्हें खांसते देखकर उनकी बहन ने उनसे एक सवाल किया, जिसने नाना पाटेकर को इमोशनल कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसी दिन सिगरेट न पीने का फैसला किया. फिर अगला दिन भी बिना सिगरेट के निकाला और देखते ही देखते पांच दिन हो गए थे.
20 साल सिगरेट को नहीं लगाया हाथ
नाना पाटेकर ने बताया कि उन्होंने खुद पर ज्यादा जोर नहीं दिया. वह हर दिन खुद से कहते थे कि आज सिगरेट नहीं पिऊंगा और इसी तरह दिन गुजरते गए और इसको लेकर सालों गुजरते गए. आज भी वह अपने आप से यही कहते थे कि आज सिगरेट नहीं पिएंगे और उससे दूरी बनाकर रखते थे. आप भी इसी तरह अपनी स्मोकिंग की आदत को छोड़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines