Three Actors Arrested Filming Porn Live: फिल्म इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने एक मोबाइल एप के जरिए पॉर्न वीडियो फिल्माने और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग करने वालों का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो एक्ट्रेस समेत एक एक्टर को भी गिरफ्तार (Three Actors Arrested Filming Porn Live) कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार दो महिलाएं जिनकी उम्र 20 और 34 साल है, वहीं लड़के की उम्र 27 साल है। पुलिस का कहना है कि लोग महिलाओं के जरिए लोग ऑडियो और वीडियो को बुक करते थे।
तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि उन्हें स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से एप के बारे में पता चला था, क्योंकि कुछ हफ्ते पहले अंधेरी वेस्ट से बहुत सारी स्ट्रीम शूट की जा रही थीं। पुलिस अंधेरी वेस्ट के चार बंगलों में से एक में चल रही शूटिंग के दौरान छापा मारने का इंतजार कर रहे थे। मौका देखते ही पुलिस ने छापा मारा तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान सिर्फ अभिनेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी एप के मालिकों और संचालकों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Rashmika के बाद Katrina Kaif की फोटो से हुई छेड़छाड़, टॉवल फाइट सीन का फेक फोटो वायरल
होते थे ऑडियो और वीडियो कॉल
पुलिस ने बताया, ‘एप अपने यूजर्स को इंस्टाग्राम पर सीधे मैसेज के जरिए से उनके स्ट्रीमिंग शेड्यूल के बारे में सूचित करता है। उपयोगकर्ताओं को इन एप के लिए कॉइन खरीदने पड़ते थे, जिसके जरिए वह उस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेट को देखने के लिए खरीद सकता था। उन एक्ट्रेस के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाएं भी दी जाती थीं। इन एक्ट्रेस की एप प्रोफाइल भी थी।’
प्ले स्टोर से हटाया गया एप
पुलिस का आगे कहना है कि उपयोगकर्ताओं द्वारा किए गए पेमेंट में 7500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल थी। इसके बाद उन्हें स्ट्रीमिंग देखने के लिए एडवांस पेमेंट और कॉल के लिए अलग से पेमेंट की जरूरत थी। पेमेंट केवल कॉइन्स के जरिए डिडिटल तरीके से किया जाता था। एक बार अगर यूजर के पास एप पहुंच जाता था तो वह महिलाओं की प्रोफाइल भी देख सकते थे। महिलाएं आमतौर पर अपने प्रोफाइल पर कुछ प्रमोशनल वीडियो डालती थीं, जिसके जरिए यूजर उनसे संपर्क कर सकते थे। एप को अब गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ एपल स्टोर से भी हटा दिया गया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
16 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines