हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Saif Ali Khan के आरोपी को लेकर पुलिस का दावा सच या सच्चाई कुछ और? अब भी कई सवाल अनसुलझे

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस ने ये कन्फर्म किया है कि आरोपी के खिलाफ उन्हें पर्याप्त सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को पकड़ लिया है और इस मामले में अब उसके खिलाफ मजबूत सबूतों का दावा किया है। मुंबई पुलिस के वेस्टर्न रीजन के एडिशनल सीपी परमजीत दहिया ने 28 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की कि पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ दस्तावेजी, शारीरिक और तकनीकी सबूत हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

सैफ पर 6 बार किया हमला

ये हमला 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुआ था। आरोपी को शरीफुल इस्लाम शहजाद, जो विजय दास के नाम से भी जाना जाता है, उसे पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इस व्यक्ति ने सैफ पर कई बार चाकू से हमला किया था, जिससे उनके पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने आरोपी को थाने में गिरफ्तार किया और अब इस मामले में अहम सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान सत्यापन के लिए चेहरे की पहचान तकनीक, फिंगरप्रिंट्स और गवाहों के बयान जुटाए गए हैं। पुलिस को CCTV फुटेज में आरोपी की पहचान भी मिली है और अब फिंगरप्रिंट्स की रिपोर्ट CID से आने का इंतजार है।

विज्ञापन

कोलकाता में भी आरोपी ने ली शरण

जांच के दौरान ये सामने आया कि आरोपी ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था और कुछ दिन कोलकाता में भी रहा। पुलिस ने कोलकाता में उन लोगों से पूछताछ की है, जिन्होंने उसे शरण दी थी। हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू और हेक्सा ब्लेड को भी बरामद किया गया है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

हालांकि इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब आरोपी के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा झूठे आरोपों का शिकार हो रहा है। रूहुल ने कहा कि उनका बेटा CCTV फुटेज में दिखाई जा रही शख्स से अलग है और वो इस मामले में बांगलादेश के विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग से मदद की अपील करेंगे।

विज्ञापन

पुलिस ने पिता के दावे को किया खारिज

हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है और जांच में सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस बीच मुंबई कोर्ट ने शरीफुल की पुलिस हिरासत को 29 जनवरी तक बढ़ा दिया है और चेहरे की पहचान तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी की पहचान की पुष्टि करने की प्रक्रिया चल रही है।

हालांकि अब तक कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक इस मामले में नहीं मिला है। आरोपी सिर्फ सैफ अली खान के घर में ही क्यों घुसा, अगर उसे सिर्फ चोरी ही करनी थी। फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ, चेहरे में भी अंतर है। ऐसे में पुलिस का दावा सच है या फिर सच्चाई इससे काफी परे है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Veer Pahariya की एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग ने भी जीता दिल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola