Veer Pahariya की एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग ने भी जीता दिल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Veer Pahariya: अभिनेता वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और इसकी खूब तारीफ हो रही है।

Veer Pahariya

Veer Pahariya

Veer Pahariya: अभिनेता वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। 24 जनवरी 2025 को वीर की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को पहले दिन ही बड़ा फायदा मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इस फिल्म को थिएटर्स में पांच दिन हो गए हैं और इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म में वीर की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। वीर ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि सिंगिंग में भी कमाल हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

वीर ने गाया गाना

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वीर को गाना गाते हुए देखा जा सकता है। वीर का ये वीडियो viralbhayani पर सामने आया है और इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है वीर पहाड़िया ने एक कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के लिए ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों को पसंद आई वीर की सिंगिंग

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीर कह रहे हैं कि मुझे कोई गलती हो जाए तो भूल-चूक माफ और इसके बाद वो अपना गाना शुरू कर देते हैं। वीर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाते हैं और इसके बाद वहां मौजूद लोग भी वीर के साथ इस गाने को गुनगुनाते हैं। वीर की सिंगिंग की हर किसी ने तारीफ की और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या कमाल की परफॉर्मेंस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि रियल नेशनल क्रश। तीसरे यूजर ने कहा कि कमाल की फिल्म है। एक और यूजर ने कहा कि बहुत ही शानदार गाया है। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने इस पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वीर का एक और भी वीडियो सामने आया है।

फिल्म ‘स्काई फोर्स’

दूसरे वीडियो में वीर ‘ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए’ गाना गा रहे हैं और इस गाने को भी उन्होंने बेहद शानदार ढंग से गाया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो पर भी खूब कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ लोगों को खूब पसंद आई है और ऑडियंस ने इसे खूब प्यार दिया है। फिल्म भी अच्छी खासी कमाई करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ