---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhanush नहीं तो कौन हैं Mrunal Thakur के क्रश? एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो में किया खुलासा

Mrunal Thakur Crush: मृणाल ठाकुर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने सेलिब्रिटी क्रश का खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मृणाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में बिजी हैं.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 8, 2026 08:38
mrunal thakur shares celebrity crush
मृणाल ठाकुर ने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में की बात

Mrunal Thakur Crush: टीवी से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वालीं मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं. वहीं मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं अब इसी बीच मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं. चलिए आपको भी बताते मृणाल ठाकुर ने क्या जवाब दिया?

मृणाल ने अपने सेलिब्रिटी क्रश का किया खुलासा

मृणाल ठाकुर का नाम इन दिनों साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है. फिल्मी गलियारों में खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं अभी कुछ दिन पहले तो खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. हालांकि मृणाल और धनुष ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कोई खुलकर बात नहीं की है. अब इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने क्रश के बारे में बातें कीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैंने सीख लिया है…’,ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा सुतारिया का इमोशनल रिएक्शन हुआ वायरल

कौन हैं एक्ट्रेस के क्रश?

मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अपने पहले 2 सेलिब्रिटी क्रश का नाम लिया. लेकिन इन दोनों नाम में धनुष का नाम ही नहीं था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे एक नहीं बल्कि 2 सेलिब्रिटी क्रश हैं. पहले क्रश ऋतिक रोशन हैं और दूसरे क्रश शाहरुख खान हैं. आई लव शाहरुख खान.’ अब एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘जब पापा को खोया तब आपने संभाला…’, Sunil Thapa के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा; वीडियो किया शेयर

धनुष संग जुड़ा नाम

बता दें मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग रूमर्स पिछले साल ही सामने आई थीं. दरअसल ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में जब धनुष को देखा गया था तो मृणाल ने उनका बड़े ही प्यार भरे ढंग से वेलकम किया था, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग रूमर्स उड़ने लगी थी. वहीं जब शादी करने की खबर सामने आई तो इस डेटिंग रूमर्स को और हवा मिल गई. हालांकि एक्ट्रेस से जुड़े एक सूत्र ने रिवील किया था कि शादी करने की खबरें गलत हैं. अभी मृणाल ठाकुर अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. वहीं बता दें मृणाल की ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

First published on: Feb 08, 2026 08:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.