Mirzapur: The Movie Cast Fees: पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है और इसकी जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भी जानकारी आ गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है और कौन इस फिल्म का सबसे महंगा स्टार है?
कास्ट की फीस
पंकज त्रिपाठी की फीस
फिल्मी टॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में कालीन भैया अपने आइकॉनिक किरदार में वापस लौट रहे हैं. अपने इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. अगर फिल्म की कास्ट की फीस से जुड़े ये आंकड़े सही हैं, तो पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं.
अली फजल की कमाई
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फजल, गुड्डू पंडित के किरदार में वापस नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अली फजल ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं.
जितेंद्र कुमार पर कितना खर्चा?
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में एक बड़ा बदलाव भी है. इसमें बबलू पंडित किरदार में इस बार जितेंद्र कुमार नजर आने वाले हैं. सीरीज में इस रोल को विक्रांत मैसी ने निभाया था, लेकिन अब फिल्म में उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने ली है. फिल्म के लिए जितेंद्र कुमार की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस रोल के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
श्वेता त्रिपाठी की फीस
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सबसे मजबूत चेहरे में गोलू गुप्ता का नाम भी शामिल है. इस किरदार को श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है. खबर है कि एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए करीब 95 लाख रुपये की फीस मिली है.
दिव्येंदु शर्मा की कमाई
इसके अलावा दर्शकों के चहेते मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा की धमाकेदार वापसी हो रही है. खबरों की मानें तो, इस आइकॉनिक रोल के लिए दिव्येंदु को करीब 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. गौरतलब है कि फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भले ही रिपोर्ट्स के आधार पर जानकारी आई है, लेकिन ये ऑफिशियल नहीं है और मेकर्स ने भी कोई डिटेल शेयर नहीं की है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फ्लिकऑनक्लिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अनुमानित बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से बजट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari को हुआ डेंगू, ‘द ट्रेटर्स 2’ के लॉन्च से पहले अस्पताल में कराया गया एडमिट