हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Michael और Ginni Wedss Sunny 2 ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? अब तक के कलेक्शन पर डालें एक नजर

Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 2: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं अविनाश तिवारी की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कमाई में भी उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 2: ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं इसके साथ अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हुए हैं. इस फिल्म की कमाई में भी उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘माइकल’ की कमाई में दूसरे दिन भारी उछाल देखने को मिला. माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 3,190 रहे. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: Michael Box Office Day 1: ‘माइकल’ ने दुनिया भर में मचाया धमाल, जानें भारत में कैसा मिला रिस्पॉन्स

विज्ञापन

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 73 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,195 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. संडे में भी फिल्म की कमाई बढ़ती नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर मौजूद इन 5 हॉरर फिल्मों को देखकर कांप जाएगी रूह, हफ्तों तक नींद से टूट जाएगा नाता

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है. वहीं यंग माइकल जैक्सन के किरदार में जूलियानो क्रू वाल्डी नजर आए हैं. इसके साथ ही माइकल जैक्सन के पिता का किरदार कोलमैन डोमिंगो और मां का किरदार निया लॉन्ग ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से निभाया है. इसके साथ ही ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी के साथ लीड रोल में मेधा शंकर नजर आई हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola