Bigg Boss के इस विनर को किस चीज का पछतावा? जो सरेआम कह दी ऐसी बात

MC Stan Latest Post: बिग बॉस 16 के विनर ने फिर से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिससे फैंस और यूजर्स दोनों का दिमाग हिल गया है। आखिर ऐसा क्या है, जो बार-बार रैपर ऐसा लिख रहे हैं। आइए जानते हैं…

Bigg Boss 16 winner

Bigg Boss 16 winner

MC Stan Latest Post: बिग बॉस 16 विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अकसर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी वजह से वे चर्चा में भी आ जाते हैं। एमसी स्टेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। इस बीच अब स्टेन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे उनके फैंस भी चिंता में हैं। आखिर एमसी ने ऐसा क्या कहा? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

इसलिए चर्चा में आए एमसी स्टेन

दरअसल, एमसी स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एमसी ने लिखा है कि काश मैं फेमस नहीं होता। इसके साथ ही पंछी के उड़ने वाला एक इमोजी भी लगाया है। एमसी स्टेन ने ऐसा क्यों लिखा है, इसकी वजह तो कोई नहीं जानता, लेकिन उनके इस पोस्ट ने फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
MC Stan

MC Stan

एमसी स्टेन ने क्यों लिखा ऐसा?

सोशल मीडिया पर इस वक्त यही बातें हो रही हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो एमसी स्टेन को अपनी पॉपुलैरिटी से ही परेशानी होने लगी। रैपर के फैंस और यूजर्स आपस में चर्चा कर रहे हैं कि स्टेन को किस चीज से परेशानी हो रही है? हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब एमसी स्टेन अपनी किसी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आए हों।

विज्ञापन

जी हां, इससे पहले भी वे कई बार अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अब फैंस को इंतजार है कि एमसी इस पोस्ट के पीछे की वजह को कब रिवील करेंगे? देखने वाली बात यह होगी कि क्या एमसी स्टेन इसके बारे में कुछ कहेंगे या नहीं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MC STΔN (@m___c___stan)

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं एमसी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एमसी स्टेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। जी हां, कुछ दिन पहले रैपर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं सिंगल हूं। स्टेन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद कयास लगाए गए कि एमसी स्टेन का अब ब्रेकअप हो चुका है और वह सिंगल हैं, लेकिन इसमें भी ट्विस्ट यह है कि एमसी ने पोस्ट को शेयर करने के थोड़े टाइम बाद ही डिलीट भी कर दिया था। अब इसके पीछे की कहानी क्या है, वह तो खुद स्टेन ही जानते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ