जब 'ताल' पर थिरके ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना, 27 साल पुराने वीडियो ने फिर चुराया फैंस का दिल

Aishwarya Rai and Akshaye Khanna Old Video Viral: ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना अपने पुराने डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. ‘ताल’ फिल्म के गाने पर दोनों साथ में परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर 27 साल पुराना ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Aishwarya Rai and Akshaye Khanna Old Video Viral (1)

Aishwarya Rai and Akshaye Khanna Old Video Viral: अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिनकी एक्टिंग और लुक्स के करोड़ों दीवाने हैं. दोनों 90 के दशक में कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुके हैं. वहीं साल 1999 में आई ‘ताल’ फिल्म में दोनों की गजब की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल लूट लिया था. ‘ताल’ के सुपरहिट होने के बाद दोनों ने मियामी में हुए एक शो में फिल्म के ‘ताल’ गाने पर डांस भी किया था. 27 साल बाद एक बार फिर दोनों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पुराना वीडियो हुआ वायरल

27 साल पुराने इस वीडियो में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन ‘ताल’ गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इस डांस परफॉर्मेंस ने पहले भी हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री चर्चाओं में आ गई है. देखते ही देखते ये वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है. अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वायरल वीडियो साल 1999 में मियामी में हुए एक इवेंट के दौरान का है.

विज्ञापन

दोनों के डांस ने जीता दिल

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है. वहीं अक्षय खन्ना ब्लू कलर की चमकती हुई शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं. साथ ही अक्षय खन्ना ने अपने सिर पर एक पहाड़ी टोपी भी पहनी हुई है. दोनों एक-दूसरे को देखते हुए ‘ताल से ताल मिला’ गाने पर कदम से कदम मिलाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं दोनों के डांस के बीच ऑडियंस की हूटिंग भी सुनने को मिल रही है.

विज्ञापन

‘ताल’ में दिखी थी गजब की केमिस्ट्री

बता दें ‘ताल’ फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना के साथ-साथ लीड रोल में अनिल कपूर भी नजर आए थे. इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं. इसके साथ ही अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय ने ‘आ अब लौट चले’ में भी साथ काम किया था और इस फिल्म में भी दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ