Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या Mardaani 3 तोड़ पाई Mardaani और Mardaani 2 का रिकॉर्ड? 4 दिन का जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Mardaani 3 Box Collection Day 4: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. वहीं फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं 'मर्दानी 3' 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाई या नहीं?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 3, 2026 06:37
Mardaani 3 Box Collection Day 4
'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mardaani 3 Box Collection Day 4: रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और रानी मुखर्जी की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने वाली ‘मर्दानी 3’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. जिससे मेकर्स को भी झटका लगा है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म का रिस्पॉन्स देखकर लग रहा है कि अपकमिंग वीकेंड पर ‘मर्दानी 3’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ पहले पार्ट्स ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाई या नहीं, चलिए जानते हैं.

‘मर्दानी 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मर्दानी 3’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है. चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.27% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.24%, दोपहर के शो 11.52%, शाम के शो 12.92% और रात के शो 14.38% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 19.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 29.3 करोड़ पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन बुरी तरह फिसली सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, कमाई रह गई बस इतनी

‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ का टूटा रिकॉर्ड?

‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन अभी तक ‘मर्दानी 3’ पछाड़ नहीं पाई है, लेकिन जिस रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, इससे साफ है कि जल्द ही ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड टूटने वाला है. ‘मर्दानी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.30 करोड़ है और इंडियन कलेक्शन 48.11 करोड़ है. वहीं ‘मर्दानी 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 67.12 करोड़ और इंडियन कलेक्शन 56.63 करोड़ है. इन आंकड़ों के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ अभी पहले 2 पार्ट्स से काफी पीछे है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 को चौथे दिन तगड़ा झटका, कई करोड़ गिर गई कमाई, लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

रानी मुखर्जी ने जीता दिल

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी की वापसी से ऑडियंस काफी खुश है. सोशल मीडिया पर भी फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस बार फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद लीड रोल में नजर आई हैं. मल्लिका प्रसाद ने बखूबी विलेन का किरदार निभाया है और ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं. रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

First published on: Feb 03, 2026 06:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.