---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन बुरी तरह फिसली सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, कमाई रह गई बस इतनी

'बॉर्डर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना कब्जा बनाए हुए है. लेकिन फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. यह फिल्म 23 जनवरी  को रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कुल कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. इस फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आए थे. इतना ही नहीं फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो दिखाया गया है, जो फिल्म का बेस्ट मोमेंट लगता है. हालांकि लोग अब फिल्म को लेकर कुछ खास रिव्यू देते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’ फिल्म गल्फ में बैन कर दी गई है, जिस कारण फिल्म को उस लेवल का हाइप नहीं मिल पाया है. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन पर बदलेगा प्यार का मौसम, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन कितने का कलेक्शन किया

‘बॉर्डर 2’ के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करे, तो सैकनिक के मुताबिक फिल्म ने सोमवार यानी 2 फरवरी को 5.75 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं फिल्म ने टोटल 280 करोड़ तक पहुंच गई है. दरअसल ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ और दूसरे 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 26 जनवरी के मौके पर जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म ने रिपब्लिक डे के मौके पर 59 करोड़ रुपये छाप डाले थे. हालांकि, अब फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा की फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है कि नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘धोखा किसी एक का नहीं होता…’,ज्योति सिंह विवाद पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

मेकर्स ने शेयर किया आंकड़ा

दरअसल, ‘बॉर्डर 2’ फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. जब ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था उस वक्त से ही लोगो फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे. लेकिन फिल्म को उस हिसाब का फायदा मिलता नहीं दिख रहा है. हालांकि मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दरअसल मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके हिसाब से फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 244.47 करोड़ का कारोबार कर लिया था. 

First published on: Feb 02, 2026 11:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola