Tushar Ghadigaonkar Passed Away: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने बीते दिन शुक्रवार को सुसाइड कर लिया है। इस दुखद खबर के आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? उनके निधन की पुष्टि दोस्त और एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए की है। पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि काम नहीं मिलने की वजह से तुषार घाडीगांवकर ने यह कदम उठाया है लेकिन अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने इन चर्चाओं का खंडन किया है।
एक्टर ने लिखा दिल चीर देने वाला पोस्ट
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर तुषार घाडीगांवकर के निधन की जानकारी देते हुए एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘दोस्त क्यों? किसलिए? काम आता और जाता रहता है। हमें दूसरा रास्ता ढूंढ़ना चाहिए न कि सुसाइड। ये कोई रास्ता नहीं है। मानता हूं कि मौजूदा हालात अजीब हैं लेकिन ये फैसला नहीं लिया जा सकता है तुषार घाडीगांवकर। अगर तुम हारते हो तो हम सब हार गए हैं।’
फर्जी अफवाहाें का किया खंडन
बता दें कि अंकुर विठ्ठलराव वाधवे की पोस्ट के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि तुषार घाडीगांवकर ने काम न मिलने की वजह से सुसाइड कर लिया है। इसका खंडन करते हुए वाधवे ने लिखा, ‘बहुत गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। नस्लभेदी तौर पर मेरे पोस्ट की एक लाइन का खंडन किया जा रहा है। ‘काम आता है, जाता है’ इसका ये मतलब नहीं है कि तुषार के पास काम नहीं था। वह काम कर रहा था। मैं बहुत जिम्मेदारी से लिख रहा हूं कि दोस्त चला गया क्योंकि यह उसके साथ चला गया लेकिन खबर सही नहीं है।’
फैंस ने पोस्ट पर दी श्रद्धांजलि
तुषार घाडीगांवकर के निधन पर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे के दिल चीर देने वाली पोस्ट ने फैंस को भी परेशान कर दिया है। वह सोशल मीडिया के जरिए एक्टर की मौत पर दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा मत करो, बबानो!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘समय उड़ जाता है… पर खोने का दर्द है… तुषार यार… एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया है… भावभीनी श्रद्धांजलि..।’ वहीं अन्य रोने वाला इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash के बाद एयर इंडिया के सपोर्ट में आईं Sana Makbul, फ्लाइट से लिखा पोस्ट
तुषार घाडीगांवकर का फिल्मी करियर
बता दें कि तुषार घाडीगांवकर फिल्मों और टीवी के अलावा थिएटर से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘मन कस्तूरी रे’, ‘बाहुबली’, ‘जोम्बिवली’ और ‘उनाद’ जैसी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्हें आखिरी बार टीवी शो ‘सखा माझा पांडुरंग’ में देखा गया था। ये शो सुन मराठी पर टेलीकास्ट हुआ था। एक्टर होने के अलावा तुषार ने डायरेक्शन की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने टीवी शो ‘तुजी माजी यारी’ को डायरेक्ट किया था। उनके अचानक निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
13 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
16 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines