Malaika Arora की अधूरी ख्वाहिश क्या?  बोलीं- मौका मिला तो इसे बदलना चाहूंगी...

Malaika Arora Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। साथ ही फिल्मों को लेकर अपनी एक इच्छा भी जाहिर की। आइए जानते हैं क्या…

Malaika Arora

Malaika Arora.

Malaika Arora Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पिछले महीने उनके सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। हालांकि अब मलाइका दोबारा अपनी सोशल लाइफ में लौट रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ, अधूरी ख्वाहिश और अपने लिए गए फैसलों पर खुलकर बात की।

मलाइका ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया है और अपने अतीत पर उन्हें बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। मलाइका ने यह भी कहा कि वो जिस तरह अपनी जिंदगी में आगे की ओर बढ़ रही हैं, वो उसके लिए आभारी हैं। वो बेहतर सीखना और गलतियां करना हमेशा जारी रखेंगी।

मलाइका को अपने फैसलों पर पछतावा नहीं

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक ग्लोबल स्पा पत्रिका के कवर पेज पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पत्रिका के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने सबसे पहले यह कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में पछतावा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैंने जिंदगी में जो चुनाव किए हैं, चाहे वो पर्सनली हों या फिर प्रोफेशनल सिलेक्शन, उन फैसलों ने मेरी जिंदगी में किसी न किसी कारण से आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को इस मामले में खुशकिस्मत मानती हूं कि चीजें जैसे सामने आई हैं, वैसी हुई भी हैं।’

मलाइका ने बताई अधूरी ख्वाहिश

पत्रिका से बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक अधूरी इच्छा भी जाहिर की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक फिल्म में पूर्ण किरदार निभाना चाहती हैं। मलाइका ने कहा, ‘मैं पिछले करीब 3 दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हूं।

मैंने फिल्मों में कुछ विशेष भूमिकाएं भी निभाई हैं और फेमस आइटम सॉन्ग भी किए हैं, लेकिन मेरे पास कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं है।’ मलाइका ने कहा कि वो अब इसे बदलना चाहती हैं।

रेस्टोरेंट पर फोकस कर रहीं एक्ट्रेस

मलाइका ने आगे कहा, ‘मैंने फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी किया है और कुछ क्षणिक भूमिकाएं भी निभाई हैं। हालांकि मुझे एक अच्छी तरह से विकसित और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक्सपीरियंस पसंद आएगा।’ बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस स्वस्थ भोजन परोसने में विशेषज्ञता रखने वाले अपने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान करते हुए कहा, ‘मैं अपने कैफे और रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी खोलने की दिशा में काम कर रही हूं। इसके जरिए हेल्दी और टेस्टी फूड पर ध्यान दिया जाएगा। जैसा खाना हम घर में पकाते हैं, मैं इसे दूसरों के साथ भी शेयर करना चाहती हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ