Cocktail 2 के स्टार्स पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, तीनों लीड एक्टर्स में किसे मिली ज्यादा फीस?

Cocktail 2 Starcast Fees: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच इसकी स्टारकास्ट की फीस की जानकारी आ गई है?

Cocktail 2 starcast fees

Cocktail 2 starcast fees. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Cocktail 2 Starcast Fees: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ रही है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है और सबसे ज्यादा फीस किसे मिली है?

विज्ञापन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना बेहद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को 35 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. साथ ही शाहिद को फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है और वो इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

वहीं, फिल्म के लिए अगर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बात करें तो जानकारी के अनुसार, दोनों को इस फिल्म के लिए 15-15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. साथ ही अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो जानकारी है कि फिल्म को 80 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है.

पहले साथ काम कर चुके हैं शाहिद और कृति

गौरतलब है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके पहले साल 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी की इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था. वहीं, अब दोनों फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आने वाले हैं और इनके साथ रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले हफ्ते में इसके ट्रेलर को रिलीज किया जा सकता है. ये फिल्म 19 जून को रिलीज के लिए तैयार है. इन दिनों शाहिद, कृति और रश्मिका अपनी फिल्म के प्रमोशन में हिजी चल रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के तीन गाने रिलीज किए हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ