---विज्ञापन---

ओटीटी angle-right

20-30 नहीं 448 एपिसोड की वो सीरीज, जिसे 1 बार बैठ गए देखने तो खत्म करके ही लेंगे दम

Netflix Trending Series: आज हम आपको उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका एक एपिसोड 2 से 2.30 घंटे लंबा है. इसे आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी सीरीज है?

---विज्ञापन---

Netflix Series: नेटफ्लिक्स की कई सीरीज ऐसी हैं, जो समय-समय पर चर्चा में आती रहती हैं. कुछ फिल्में-सीरीज तो ऐसी होती हैं, जिन्हें दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स की उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके एक-दो या 100-200 नहीं बल्कि 400 से भी ज्यादा एपिसोड हैं. ये एक ऐसी कहानी है, जिसे अगर आपने देखना शुरू किया, तो खत्म करके ही आप मानेंगे. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में…

ऐतिहासिक ड्रामा ‘एर्तुग्रुल गाजी’

हम जिस पॉपुलर सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ऐतिहासिक ड्रामा ‘एर्तुग्रुल गाजी’ है. ये तुर्की की एक पॉपुलर वेब सीरीज है, जो दुनियाभर के लोगों की फेवरेट है. ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और दुनिया के कई देशों के दर्शकों इस सीरीज के फैन हैं.

---विज्ञापन---

सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी और इसके किरदारों ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि ये शो भारत और पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इसकी कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी ऐतिहासिक और वॉर बेस्ड है, जो 13वीं शताब्दी के योद्धा एर्तुग्रुल बेय की जिंदगी पर आधारित है.

सीरीज का एक एपिसोड 2 से 2.30 घंटे लंबा

गौरतलब है कि उन्हें उस्मानी साम्राज्य यानी ऑटोमन एम्पायर की नींव रखने वाले परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता है. अगर आपने भी अभी तक इसे नहीं देखा है, तो आप इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नहीं देख सकते हैं क्योंकि नेटफ्लिक्स से इसे हटा दिया गया है, लेकिन इसे आप यूट्यूब पर जरूर देख सकते हैं. इसके अलावा ये सीरीज इसके आधिकारिक चैनलों या अन्य एकाउंट्स पर अंग्रेजी सबटाइटल और ओरिजिनल ऑडियो के साथ उपलब्ध है. इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि इसके 150 एपिसोड हैं, लेकिन इसका एक एपिसोड 2 से 2.30 घंटे लंबा है.

---विज्ञापन---

आईएमडीबी रेटिंग

यही वजह है कि इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करते समय टुकड़ों में रिलीज किया गया था और इस वजह से इसके 448 एपिसोड हो गए थे. साथ ही इसकी कहानी इतनी प्रभावशाली है कि जो भी एक बार इसे देखने लगेगा वो इसे पूरा करके ही दम लेगा क्योंकि इसकी कहानी को बीच में छोड़ने का किसी का भी मन नहीं करेगा. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.9 की रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसने टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह, मिस्ट्री और थ्रिलर का है तगड़ा डोज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 03:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola