---विज्ञापन---

‘मदरहुड’ के रंग में रंगीं कटरीना कैफ! ‘May Dump’ में दिखाई अपने नए सफर की पहली झलक, दिल जीत लेगा एक्ट्रेस का ये अंदाज

Katrina Kaif May Dump Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ अब मां बन चुकी हैं. उन्होंने अभी फिल्मों से ब्रेक ले रखा है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने मई महीने की कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने अपने मदरहुड के इस नए सफर को दिखाया.

---विज्ञापन---

Katrina Kaif Instagram Latest Updates: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ अब मदरहुड की नई मंजिल पर पहुंच गई हैं. हाल ही में उन्होंने ‘May Dump’ में अपने नए सफर की पहली झलक दिखाई है. इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस का दिल खुशी से भर गया है. कटरीना का यह नया अंदाज बहुत प्यारा और दिलचस्प है.

यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसने टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह, मिस्ट्री और थ्रिलर का है तगड़ा डोज

---विज्ञापन---

कटरीना कैफ का मदरहुड फेज

कटरीना कैफ हमेशा से फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. लेकिन अब मदरहुड ने उन्हें एक नया ग्लो दिया है. ‘मे डंप’ में पोस्ट की गई तस्वीरों में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

बेटे विहान और पति विक्की संग खूबसूरत पल

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर मई महीने की यादों का एक कोलाज साझा किया है, जिसमें उनकी पर्सनल लाइफ की बेहद खास मोमेंट्स शामिल हैं. तस्वीरों में कटरीना अपने बेटे विहान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. इस फोटो डंप में उन्होंने 16 मई को मनाए गए विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन की भी कुछ अनदेखी इनडोर तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि पिता बनने के बाद विक्की का पहला जन्मदिन था. तस्वीरों में कटरीना बिना किसी हैवी मेकअप या ग्लैमर के, समर सीजन को एन्जॉय करते हुए, परफेक्ट हॉट चॉकलेट और कॉफी का लुत्फ उठाती दिख रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: R Madhavan की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिन्होंने हिलाया था बॉक्स ऑफिस, आज भी सुपरहिट हैं

कैप्शन हुआ वायरल

कटरीना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘मई महीना काफी शानदार था. मैं जिस भी शहर में जाऊं, मुझे बेस्ट हॉट चॉक्लेट चाहिए होता है. और मैं खुशी से बोल सकती हूं कि यह सबसे ज्यादा अच्छी है.’

---विज्ञापन---

कटरीना केक पर बनी महिला को देखकर बोलती हैं कि ‘हैप्पी फैमिली, लेकिन मम्मी की हेयरस्टाइल काफी अजीब है.’ इसके अलावा विहान की बुक के साथ भी उन्होंने काफी मजे किए.

हाल ही में मनाया पहला ‘मदर्स डे’

मई का महीना कटरीना के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि 10 मई, 2026 को उन्होंने अपना पहला मदर्स डे (Mother’s Day) सेलिब्रेट किया. इस मौके पर विक्की और विहान की तरफ से उन्हें एक खूबसूरत हैंडराइटिंग कार्ड और गुलाबी गुलाब का गुलदस्ता भी मिला था, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पर्दे पर बने सलमान के ‘पापा’, पर असल जिंदगी में ऐश्वर्या की सास से है बेहद खास नाता, अब एक्टिंग

First published on: Jun 01, 2026 02:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola