---विज्ञापन---

Malaika Arora ने Arjun Kapoor के ‘सिंगल’ वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, आखिर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी मलाइका से जुड़े हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

---विज्ञापन---

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया हो या फिर गॉसिप टाउन, खबरों का बाजार हो या फिर फैंस के बीच चर्चा मलाइका को लेकर कुछ ना कुछ सामने आता ही रहता है। हालांकि एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब मलाइका ने अर्जुन कपूर के ‘सिंगल’ वाले बयान पर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि मलाइका ने क्या कहा?

मलाइका ने क्या कहा?

ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ पर कभी बात करना पसंद नहीं करती हैं और वो इसे निजी ही रखना चाहती हैं। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में मलाइका ने अर्जुन कपूर के ‘सिंगर’ वाले बयान पर बात करते हुए कहा कि ये उनकी समझ है और ये उनका विशेषाधिकार भी है, लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करती हूं।

---विज्ञापन---

बीती जिंदगी में आई चुनौतियों पर की बात

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे मलाइका ने अपनी बीती जिंदगी में आई चुनौतियों पर भी बात की और उन्होंने कहा कि आने वाले टाइम को पॉजिटिव तरह से देखती हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वो पॉजिटिव चीजों को अपनाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ये टाइम हर किसी के लिए आगे बढ़ने और नए साल को अपनाने का टाइम है। लाइफ में अब उनके लिए नए सिरे की शुरुआत के संकेत हैं।

Malaika Arora

Malaika Arora

---विज्ञापन---

लंबे टाइम तक किया डेट

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बीते कुछ समय पहले दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से ही किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इस बीच जब मलाइका के पिता का निधन हुआ, तो अर्जुन कपूर और मलाइका को फिर से साथ देखा गया। उस वक्त लोगों को लगा कि दोनों के बीच में सब ठीक हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं था।

अर्जुन कपूर ने खुद किया था कंफर्म

जी हां, बीते कुछ समय पहले ही एक फंक्शन में अर्जुन कपूर ने खुद बताया था कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। अर्जुन के इस बयान से उनके फैंस का दिल टूट गया था क्योंकि मलाइका और अर्जुन को लेकर फैंस को लगा था कि दोनों शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने ब्रेकअप कर अपनी राहें अलग कर लीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jailer एक्टर की अमेरिका में हुई सर्जरी, अब कैसी है Shiva Rajkumar की हालत?

First published on: Dec 25, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola