Jailer एक्टर की अमेरिका में हुई सर्जरी, अब कैसी है Shiva Rajkumar की हालत?

Shiva Rajkumar’s Health Update: साउथ के मशहूर एक्टर शिवा राजकुमार की अमेरिका में सर्जरी हुई है। एक्टर को लेकर उनके फैंस परेशान हैं और उनकी चिंता कर रहे हैं, तो आपको बता देते हैं कि शिवा की हालत पहले से बेहतर है और उनकी सर्जरी भी सक्सेसफुल रही है।

Shiva Rajkumar

Shiva Rajkumar

Shiva Rajkumar’s Health Update: बीते कुछ टाइम से साउथ के मशहूर एक्टर शिवा राजकुमार अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, कुछ ही दिनों पहले शिवा को लेकर खबर आई थी कि उन्हें कैंसर हैं, लेकिन मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि वो बीमार जरूर हैं, लेकिन ये कैंसर नहीं है। वहीं, अब खबर आई है कि शिवा की अमेरिका में सर्जरी हुई है, जो सफल रही है। आइए जानते हैं एक्टर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट क्या है?

अमेरिका में हुई सर्जरी

पीटीआई की मानें तो जानकारी मिली है कि शिवा राजकुमार की अमेरिका में सर्जरी हुई है और इस दौरान उनका कैंसरग्रस्त पित्ताशय निकाला गया है। इसके अलावा शिवा को एक आर्टिफिशियल पित्ताशय भी लगाया गया है। जानकारी है कि अमेरिका के मियामी स्थित एक अस्पताल में शिवा की सर्जरी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि ये जानकारी उनका ऑपरेशन करने वाले सर्जन ने ही दी है।

अब कैसे हैं शिवा राजकुमार?

शिवा का हेल्थ अपडेट देते हुए डॉ मुरुगेश मनोहरन ने कहा कि एक्टर की आंत का इस्तेमाल करके एक आर्टिफिशियल पित्ताशय बनाया गया और वह लगाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि शिवा के परिवार की ओर से भी एक बयान जारी करके एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया गया है। शिवा की फैमिली ने कहा कि शिवा राजकुमार की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए हमे खुशी है और अब वो ठीक हैं।

Shiva Rajkumar

Shiva Rajkumar

सफल हुई एक्टर की सर्जरी

परिवार ने कहा कि बुधवार को उनकी सर्जरी हुई है और वो सफल रही है। उन्होंने बताया कि शिवा की हालत अब पहले से बेहतर है और अब वो स्थिर हालत में हैं। शिवा की हालत में सुधार हो रहा है। शिवा की सर्जरी के दौरान उनके साथ उनकी वाइफ और कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा मौजूद थे।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं शिवा

इसके अलावा परिवार ने बयान में ये भी कहा है कि फिलहाल शिवा डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। समय के साथ उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। शिवा की हेल्थ अपडेट से उनके फैंस को राहत की सांस आई है और उनके फैंस एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि एक्टर कब वापस आएंगे।

‘जेलर’ में नजर आए थे शिवा

वहीं, अगर शिवा राजकुमार की बात करें तो उन्होंने ‘जेलर’ में रजनीकांत के दोस्त ‘नरसिम्हा’ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा शिवा धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ में भी शिवा नजर आए थे। ‘थलापति 69’ में भी उनके होने की खबरें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ