Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसी चल रही Malaika Arora की जिंदगी? कपड़ों से मिला हिंट

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप के बाद क्या हाल है, इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट वीडियो से लगाया जा सकता है। अब एक्ट्रेस टीशर्ट पर फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गई हैं।

Malaika Arora

Malaika Arora

विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ शुरू से ही टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है। लम्बे समय से आ रहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग उनकी ब्रेकअप रूमर्स अब कन्फर्म हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने सरेआम खुद को सिंगल बताकर मलाइका अरोड़ा संग रिश्ता टूटने की खबर को कन्फर्म कर दिया। अब एक्ट्रेस के बयान और उनके रिएक्शन का फैंस इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इनके ब्रेकअप का क्या कारण रहा होगा?

मलाइका का वीडियो वायरल

इसके अलावा फैंस को ये जानने में भी बेहद दिलचस्पी है कि ब्रेकअप के बाद ये दोनों कैसे मूव ऑन कर रहे हैं और अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं? अब मलाइका अरोड़ा की जिंदगी कैसे कट रही है उसे लेकर एक हिंट मिला है। दरअसल, अब मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक्ट्रेस के कपड़ों ने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। मलाइका अरोड़ा की लाइफ अपडेट अब उनके कपड़ों पर दिख रहा है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के कपड़ों से मिला दिल का हाल

दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने एक्ट्रेस को अपने घर से निकलते हुए कैप्चर किया। एक्ट्रेस कैजुअल लुक में अपनी गाड़ी में बैठकर जाते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक बेहद ही कूल सी टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई थी। वहीं, उनकी टीशर्ट पर एक खास टेक्स्ट लिखा हुआ था जो उनके लाइफ अपडेट से रिलेट किया जा रहा है। बता दें, मलाइका की टीशर्ट पर लिखा है, ‘बेबी मैं बोरिंग हूं, मैं तो बस पैसा कमाती हूं और घर आ जाती हूं।’ अब ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका की जिंदगी भी बोरिंग हो गई है।

विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी हुई बोरिंग

शायद वो हिंट दे रही हैं कि उनकी लाइफ अब उबाऊ हो गई है और रोमांस उनकी जिंदगी से गायब हो चुका है। एक्ट्रेस बस अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों सिर्फ और सिर्फ पैसे कमा रही हैं और ये उनकी टीशर्ट चीख-चीखकर बता रही है। वैसे तो एक्ट्रेस की टीशर्ट बेहद सिंपल है, लेकिन एक गहरा मैसेज दे रही है। अब फैंस समझ गए हैं कि मलाइका के दिल में और उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ