---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty की पहली पत्नी का निधन, Helena Luke ने तोड़ा दम

Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन हो गया है। जानी-मानी पूर्व एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से सबको बड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

Helena Luke Passed Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक्स वाइफ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी यानी एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक की अचानक मृत्यु की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर, 2024 यानी रविवार को अपनी अंतिम सांस ली थी। अब उनके निधन की खबर कन्फर्म की जा चुकी है।

मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ नहीं रहीं 

आपको बता दें, हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘मर्द’ (Mard) में काम किया था। इस फिल्म में अपनी खूबसूरती से एक्ट्रेस ने सभी के दिल जीत लिए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर फ्लाइट अटेंडेंट का काम शुरू किया था। हेलेना और मिथुन के रिश्ते की बात करें तो सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन का दिल हेलेना पर आया था। दोनों को ही एक नजर में प्यार हो गया था। प्यार में पढ़कर दोनों ने शादी तो रचा ली लेकिन 4 महीने बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

---विज्ञापन---

कल्पना अय्यर ने सुनाई बुरी खबर

अब पूर्व एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक के निधन की दुखद खबर मशहूर डांसर और पूर्व एक्ट्रेस कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) ने दी है। कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी के साथ ये जानकारी बांटी है। आपको बता दें, कहा जा रहा है कि हेलेना ल्यूक की तबीयत बीते कुछ दिनों से सही नहीं थी और एक्ट्रेस ने डॉक्टर तक को इलाज के लिए नहीं दिखाया था। अब USA में उन्होंने दम तोड़ दिया है। उनके जाने से हर कोई दुखी है।

यह भी पढ़ें: Hina Khan को सता रही अपने असली बालों की याद, बोलीं- ‘कोई बात नहीं अपने भी…’

---विज्ञापन---

First published on: Nov 04, 2024 12:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola