Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन को अब 11 दिन हो गए हैं लेकिन परिवार का गम जरा भी कम नहीं हुआ है। मलाइका और उनके परिवार ने सोमवार को गुरुद्वारे में दिवंगत पिता के लिए प्रार्थना सभा रखी। इस दौरान मलाइका का गम बांटने के लिए एक बार फिर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पहुंचे। इस दौरान मलाइका काफी उदास नजर आईं। वो अब भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। मलाइका के पिता की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कुछ और सितारे भी नजर आए।
मलाइका का गम बांटने पहुंचे अर्जुन कपूर
मलाइका के पिता के निधन के बाद से ही अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को पूरी हिम्मत दी है। पहले दिन से लेकर अब तक अर्जुन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के इस दुख में साथ खड़े हुए नजर आए हैं। कुछ ऐसा ही देखना को मिला सोमवार को मुंबई में मलाइका के पिता की प्रार्थना सभा में भी, जहां अर्जुन कपूर एक बार फिर एक्ट्रेस का गम बांटते हुए नजर आए। मलाइका अरोड़ा को मुश्किल वक्त में हिम्मत देने के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान भी नजर आईं। इसके अलावा एक वीडियो में अर्जुन कपूर और करीना कपूर दोनों गुरुद्वारे से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुजैन खान भी यहां पर पहुंचीं।
11 दिन बाद भी मलाइका दिखीं उदास
मलाइका के पिता का निधन 11 सितंबर सुबह हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही मलाइका का परिवार इस गम से उबर नहीं पा रहा है। मलाइका पिता की प्रार्थना सभी में काफी उदास नजर आईं। यहां अभिनेत्री रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आईं। मलाइका के चेहरे पर उदासी साफ-साफ नजर आ रही थीं। वो अब तक इस गम से बाहर नहीं आई हैं। मलाइका के अलावा उनकी मां भी जब प्रार्थना सभी में आईं तो काफी इमोशनल नजर आईं। इस दौरान मलाइका ने मां को काफी हिम्मत दी।
मलाइका के पिता ने की सुसाइड
मलाइका अरोड़ा के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे, ऐसे में कहा जा रहा है कि वो अपनी बीमारी से काफी परेशान हो गए थे। वो मुंबई के ही घर में अपनी एक्स वाइफ और मलाइका की मां जॉइस पालीकार्प के साथ रहते थे। दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था लेकिन पिछले कुछ सालों से जॉइस अनिल मेहता के साथ ही रह रही थीं। मलाइका के पिता ने बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि उसी सुबह उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से फोन पर बात की थी।
यह भी पढ़ें: पत्नी से तलाक के अनाउंसमेंट के बाद अब Jayam Ravi ने लिया बड़ा फैसला, फैंस हुए शॉक्ड
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
10 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
11 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
13 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
15 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
16 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
17 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
19 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines