---विज्ञापन---

पत्नी से तलाक के अनाउंसमेंट के बाद अब Jayam Ravi ने लिया बड़ा फैसला, फैंस हुए शॉक्ड

Jayam Ravi Deletes Wife Aarthi Pictures: तमिल एक्टर जयम रवि ने पत्नी आरती से तलाक के अनाउंमेंट के बाद अब एक और बड़ा फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

Jayam Ravi Deletes Wife Aarthi Pictures: तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जयम रवि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के अपनी पत्नी आरती से अलग होने के फैसले से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अब एक्टर ने ना सिर्फ इस बारे में मीडिया से खुलकर बात की है बल्कि अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है। इतना ही नहीं एक्टर ने अब बड़ा फैसला लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकांट्स का कंट्रोल भी खुद ले लिया है जो इससे पहले उनकी पत्नी आरती के पास ही थी। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

जयम रवि ने डिलीट किए पिक्चर्स

दरअसल हाल ही में एक्टर जयम रवि ने अपने तलाक की घोषणा के बाद पहली बार मीडिया से बात की। उनकी पत्नी आरती ने दावा किया था कि उन्हें तलाक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर जयम ने सख्त प्रतिक्रिया दी। जयम रवि ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कंट्रोल खुद लेते ही अपनी पत्नी आरती के साथ की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। एक्टर ने पत्नी आरती के सारे फोटोज डिलीट कर दिए है, जो उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद थे। आपको बता दें इससे पहले उनके अकांउट को उनकी पत्नी ही मैनेज करती थीं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jayam Ravi (@jayamravi_official)

शादी टूटने की बताई वजह

जयम ने फिल्म ‘वेट्टैयन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान खुलासा किया कि उन्हें तलाक की घोषणा पब्लिक तौर पर करनी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘ये जरूरी हो गया था क्योंकि कई अफवाहें चल रही थीं। मुझे अपने प्रशंसकों के प्रति भी जवाबदेह होना पड़ा।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरती ने उनके द्वारा भेजे गए दो कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जयम ने ये भी बताया कि उन्हें शादी में बहुत ज्यादा घुटन हो रही थी इसलिए उन्हें ये मुश्किल फैसला लेना पड़ा।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, ‘मैंने और हमारी फैमिलीज ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। मैंने आरती से अलग से बात की थी और उन्हें अपनी भावनाएं बताई थीं।’ उन्होंने ये भी बताया कि वो अब खानाबदोश की तरह जीवन बिता रहे हैं, जिनका कोई ठौर-ठिकाना नहीं है।

केनिशा फ्रांसिस के साथ रिश्ते को बताया अफवाह

अभिनेता ने सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ डेटिंग की खबरों को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि केनिशा के साथ वो एक स्पिरिचुअल हीलिंग सेंटर ढूंढने की वजह से बात करते हैं, जिसका उनके तलाक लेने से कोई संबंध नहीं है।

---विज्ञापन---
Jayam Ravi Deletes Wife Aarthi Pictures

Jayam Ravi Deletes Wife Aarthi Pictures

तलाक की पहली सुनवाई अक्टूबर में होने वाली है। जयम ने बताया कि इस फैसले के बाद वो मुंबई में शिफ्ट हो गए हैं लेकिन चेन्नई आते जाते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटों आरव और अयान की कस्टडी के लिए कानूनी सहारा लेने की बात भी की।

जयम रवि का फिल्मी करियर

जयम रवि का असली नाम रवि मोहन है। उन्होंने फिल्म ‘जयम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक प्रतिष्ठित फिल्म संपादक ए मोहन के बेटे हैं। उनके बड़े भाई मोहन राजा एक सफल फिल्म निर्देशक हैं, जिनकी फिल्मों में जयम अक्सर काम करते हुए नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: माता-पिता को गोली मरवाकर पुलिस को किया कॉल, Netflix की इस फिल्म में जुर्म की खौफनाक कहानी

First published on: Sep 23, 2024 06:48 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola