Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Mahesh Babu ने दिया महाशिवरात्रि का तोहफा, जारी किया ‘नागाबंधम’ का टीजर, 2 मिनट 30 सेकंड के वीडियो में क्या खास?

World Of Nagabandham Teaser: पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. इस खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नागबंधम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को महेश बाबू ने जारी किया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 15, 2026 14:43
Nagabandham
Nagabandham. image credit- social media

World Of Nagabandham Teaser: पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. आम से लेकर खास तक सभी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दे रहे हैं. इस खास मौके पर अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. महेश बाबू ने पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर रिलीज कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस टीजर में क्या खास है?

टीजर में क्या है खास?

महेश बाबू ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागबंधम’ के टीजर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. ये टीजर 2 मिनट 30 सेकंड का है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं है. भले ही इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इसमें हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा किया है.

---विज्ञापन---

तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म

इसके अलावा जब खतरा बढ़ जाता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन के लिए एक रक्षक का आगमन होता है. भगवान शिव के रूप में विराट कर्ण नजर आ रहे हैं. जैसे ही ये टीजर रिलीज हुआ, तो हर कोई बेहद खुश हुआ और यूजर्स ने इसकी जमकर तारीफ की है. बता दें कि फिल्म ‘नागबंधम’ एक बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है.

फिल्म ‘नागबंधम’ की रिलीज

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है. फिल्म ‘नागबंधम’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को साल 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के स्टार्स की बात करें तो इसमें विराट के अलावा नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों अहम किरदार में हैं.

दर्शकों को पसंद आया टीजर

अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म के टीजर के रिस्पॉन्स को देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी, लेकिन इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. अब फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं देश के टॉप 3 सबसे महंगे एक्टर्स? बॉलीवुड ही नहीं साउथ सुपरस्टार भी कमाते हैं करोड़ों

First published on: Feb 15, 2026 02:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.