Madhavan on Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) बुधवार, 23 अगस्त की शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है, जो ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। पूरे देश में हर कोई चंद्रयान-3 की लिए प्रार्थना कर रहा है और इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बनने का इंतजार कर रहा है। इसी बीच ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry: The Nambi Effect) स्टारर आर माधवन (R Madhavan) ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। साथ ही माधवन ने इसरो को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने विकास इंजन के लिए वैज्ञानिक नंबी नारायणन (Nambi Narayanan) को भी बधाई दी।
‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ नंबी नारायणन की बायोपिक है, जिसमें माधवन उन्हीं की भूमिका में नजर आए थे, जिन पर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था। फिल्म में नांबी के इसरो में योगदान और वो विकास इंजन के साथ कैसे सफल हुए ये भी फिल्म में दिखाया गया था। वहीं बुधवार, 23 अगस्त को माधवन ने अपने ट्विटर हैडल से चंद्रयान-3 को लेकर इसरो को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें: पति के बाद बॉयफ्रेंड को धोखा? Arjun Kapoor को छोड़ एक अमीर बिजनेसमैन को डेट कर रहीं Malaika Arora!
Madhavan ने ट्वीट कर ISRO को दी बधाई
एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिथा कि ‘चंद्रयान-3 सफल होगा’। उन्होंने आगे लिखा कि ‘मेरे शब्दों पर ध्यान दें। इस शानदार सफलता पर @isro को बेहद बधाई। मैं बहुत खुश हूं और गर्व है… @NambiNOfficial को भी बधाई.. विकास इंजन लॉन्च के दौरान एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करता है’। साथ ही एक्टर के इस ट्वीट यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जहिर कर रहे हैं।
Madhavan के वर्कफ्रंट की बात
आर माधवन (R Madhavan) को आखिरी बार ‘धोखा: राउंड डी कॉर्नर’ में देखा गए थे। फिलहाल एक्टर सिद्धार्थ के साथ फिल्म ‘टेस्ट’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा वो हिंदी फिल्म ‘अमरीकी पंडित’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
साथ ही वो ‘जीडी नायडू’ की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। जल्द ही एक्टर उसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, खबरें है कि माधवन ने मिथ्रान जवाहर के साथ एक फिल्म और सी शंकरन नायर पर एक बायोपिक साइन की है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines