Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो के कंटेस्टेंट्स के खूब चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है. शो में एंट्री करते ही इस कंटेस्टेंट ने कलेश मचा दिया है. मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जमकर भड़ास निकालती नजर आ रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है.
शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं. शो में अपूर्वा के आने से कंटेस्टेंट्स के बीच का समीकरण बदल गया है. वहीं अपूर्वा ने कुछ कंटेस्टेंट्स को ये भी बताया कि वो शो से बाहर सोशल मीडिया पर कैसे दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद कंटेस्टेंट्स अपने गेम को लेकर और ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले ही थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
श्रेया और अपूर्वा के बीच कलेश
लेटेस्ट प्रोमो में अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा के बीच कलेश देखने को मिला. अपूर्वा मखीजा ने श्रेया की दोस्ती पर सवाल उठाए और कहा कि तुम्हारा कोई दोस्त नहीं है. इस पर श्रेया पलटवार करते हुए बोलती हैं कि बाहर मेरे तुम से ज्यादा दोस्त हैं. इसके बाद दोनों में कहासुनी देखने को मिलती है और अपूर्वा श्रेया के बाहर के रिश्तों पर भी सवाल उठाती नजर आती हैं. दोनों के बीच ये कलेश आज यानी 23 जुलाई को रात 8 बजे देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर ‘धमाल 4’, 13वें दिन गिरी कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शो से बाहर होंगी अपूर्वा?
बता दें अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा पहले दिन एक-दूसरे से अच्छे से मिले. लेकिन अपूर्वा ने कैमरे में बात करते हुए कहा कि वो श्रेया से नफरत करती हैं और यहां दोस्त बनने का नाटक करना पड़ रहा है. वहीं श्रेया कालरा भी अपूर्वा के आने से थोड़ी ऑफ दिखाई दीं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपूर्वा और श्रेया की लड़ाई में घरवाले किस कंटेस्टेंट की साइड लेते हैं. बता दें रिपोर्ट्स के अनुसार अपूर्वा इस शो में कुछ ही दिनों के लिए आई हैं और जल्द ही शो से बाहर भी हो सकती हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines