Dhamaal 4 Box Office Collection: 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर ‘धमाल 4’, 13वें दिन गिरी कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की 'धमाल 4' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 23, 2026 06:27
Share :
---विज्ञापन---
Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ की कमाई में 13वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो 13वें दिन फिल्म के शोज 8,357 रहे. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. भारत में भी फिल्म ने 100 से ऊपर की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.
‘धमाल 4’ ने भारत में 13 दिनों में 134.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 160.02 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 182.62 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. फैंस भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.
अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में और भी कईं सितारे हैं. जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म में अजय देवगन समेत रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ‘धमाल 4’ में अपनी एक्टिंग से खूब धमाल मचाया. वहीं फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अंजलि आनंद, अरशद वारसी के साथ संजीदा शेख की जोड़ी देखने को मिली.