Somy Ali: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की दुश्मनी अब पूरी दुनिया की जुबान पर है। जिस तरह सलमान खान को बिश्नोई गैंग से एक के बाद एक धमकियां मिल रही हैं, एक्टर के फैंस और उनके घरवाले बेहद घबराए हुए हैं। अब ये मामला बेहद संगीन हो चुका है क्योंकि सलमान खान की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस दौरान कोई ऐसा भी है जो अभी भी सलमान के ही खिलाफ है। एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को जूम कॉल के लिए रिक्वेस्ट कर रही थीं अब उन्होंने सलमान और बिश्नोई की तुलना की है।
सोमी ने सलमान और बिश्नोई में की तुलना
सिर्फ तुलना ही नहीं बल्कि सोमी ने तो अपने एक हालिया इंटरव्यू में ये तक कह दिया है कि सलमान से बेहतर तो बिश्नोई है। आपको बता दें, सोमी अली ने एक बार फिर सलमान खान के खिलाफ बयान दिया है और उन पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। सोमी अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘सबसे ज्यादा, कुत्ते से भी ज्यादा अगर किसी को एब्यूज किया गया है तो वो सोमी अली-सलमान खान के द्वारा। मैं ऐसी-ऐसी हरकतों और चीजों से गुजर चुकी हूं जो मैं आपको बयां नहीं कर सकती।’
सलमान पर लगाए टॉर्चर करने के आरोप
सोमी ने आगे कहा, ‘मेरे साथ ऐसे-ऐसे सलूक हुआ है कि तब्बू तक मुझसे आकर मिली हैं जब मेरी बैक में चोट लगी थी। वो मेरे लिए इतना रो रही थी, उसको मेरे ऊपर तरस आ रहा था, मेरे दर्द पर लेकिन सलमान खान एक बार भी नहीं आया। अगर दीवारों और कमरों ने बातें करना शुरू कर दिया तो आप देख सकेंगे कि उन 8-9 सालों में मेरे साथ क्या-क्या किया गया है।’ इसके बाद सोमी ने सलमान खान की बाकि एक्स से भी खुद को कंपेयर किया है। किसके साथ कितना टॉर्चर हुआ है सोमी ने सब रिवील किया है।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के नहीं थम रहे आंसू, Bigg Boss में किसने किया उनकी नाक में दम?
ऐश्वर्या राय के साथ सलमान ने क्या किया था?
सोमी बोलीं, ‘कैटरीना कैफ के साथ तो उसका आधा भी नहीं हुआ है। ऐश्वर्या राय के साथ बहुत बुरा हुआ है। ऐश को सलमान ने सीढ़ियों से नीचे गिराकर उनका शोल्डर फ्रैक्चर कर दिया था। सलमान ने मेरे साथ जो किया है उसके बारे में सिर्फ और सिर्फ मेरी मम्मी और 2-3 मेरी अमेरिकन फ्रेंड्स को पता है। वो ऐसी वाहियात चीजें हैं कि मतलब बिश्नोई ज्यादा अच्छे हैं सलमान से, जो उन्होंने मेरे साथ हरकतें की हैं आप यकीन नहीं कर सकते।’
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines