Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में कब कौन दोस्त बन जाता है और कब कौन दुश्मन बन जाता है पता ही नहीं चलता। कुछ कंटेस्टेंट्स के रिश्ते हर दिन बदल रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) का भी है। वैसे तो ये दोनों एक-साथ कई शोज में काम कर चुके हैं और पहले से ही एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में अब इनके बीच इतनी खटास पड़ गई है कि शायद इस शो के बाहर दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी न देखें।
चाहत और अविनाश ने फिर किया झगड़ा
वैसे शुरुआत में तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते से इनके बीच की इक्वेशन बदल गई है। जबसे चाहत ने अविनाश पर बीच रात पानी फेंका है अविनाश उन्हें लगातार टारगेट कर रहे हैं। चाहत की इस हरकत के बाद अविनाश ने सभी घरवालों को बुलाकर उनकी बेइज्जती की थी। अविनाश ने न सिर्फ चाहत पर उनके प्यार में पागल होने का आरोप लगाया था, बल्कि कुछ ऐसी बातें तक कह दी थीं जिसके बाद वो रो पड़ी थीं। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों की मम्मियां बिग बॉस के घर में इन दोनों को समझाने आई थीं।
चाहत को अविनाश ने किया टारगेट
अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है। अब अविनाश काम न करके चाहत को परेशान कर रहे हैं। आज के एपिसोड में भी काम न करने को लेकर ही दोनों का झगड़ा शुरू होगा और बात इतनी बढ़ जाएगी कि चाहत पांडे खुद के आंसू रोक नहीं पाएंगी। दरअसल, जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें देखने को मिल रहा है कि चाहत-अविनाश से काम को लेकर सवाल करती हैं, जिससे वो चिढ़ जाते हैं और बोल देते हैं- ‘नजरें नहीं हटती न मुझसे?’ बस इसके बाद होगा असली तमाशा।
इमोशनल हुईं चाहत
वो बार-बार अपने कैरेक्टर पर उठ रही उंगलियों से परेशान हो गई हैं और वो अविनाश की ऐसी बातें सुनकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में अब चाहत अपकमिंग एपिसोड में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब इन दोनों की लड़ाई में घरवाले किसे सपोर्ट करेंगे वो तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा। लेकिन ये कन्फर्म है शो में अब खूब ड्रामा होने वाला है।