हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

43 साल पुराना लता मंगेशकर का ये गाना आज भी है खास, उर्दू शायरी में बयां हुआ सिंगल लड़कियों का दर्द

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का 43 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो आज भी काफी ज्यादा किया जाता है. इस गाने में सिंगल लड़की के दर्द को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. आइए जानते हैं इस सॉन्ग के बारे में.

विज्ञापन
43 साल पुराना लता मंगेशकर का ये गाना आज भी है खास (PIC- IMDb)

हिंदी सिनेमा की दिवंगत दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए थे. उनका हर एक गाना लोगों के दिलों को छु जाता था. लता मंगेशकर का एक कल्ट क्लासिक गाना इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस गाने को हर कोई सुनना पसंद कर रहा है. इस गाने में गायिका ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा है कि 43 साल बाद भी लोग इसे सुनना पसंद करते है.

हम जिस गाने का बात कर रहे हैं, वो गाना हर सिंगल लड़की को कनेक्ट करता है. इस गाने में सबसे बेहतरीन बात यह की इस गाने में कई जगहों पर उर्दू शायरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इस गाने को काफी बेहतरीन बनाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’, Gen Z की जिंदगी पर बेस्ड है कहानी

विज्ञापन

‘ऐ दिल ए नादान’ गाना कब हुआ था रिलीज

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो साल 1983 में रिलीज किया था. इस गाने को 43 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) पर फिल्माया गया था. इस गाने में एक्ट्रेस बिल्कुल शहजादी के लुक में नजर आ रही थी. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, तो ‘ऐ दिल ए नादान’ (Aye Dil-E-Nadan) है. यह गाना फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ में देखने को मिला था.

दरअसल, इस गाने में लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था. गायिका ने रजिया के दिल की तनहाई को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया था. सिंगर के इस गाने को रेगिस्तान में शूट किया गया था. दरअसल, जब यह गाना रिलीज किया गया था, तो हर लड़की ने इस गाने को सुनकर रजिया के अकेलेपन का एहसास महसूस करती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की ‘शक’, 7 एपिसोड इस सीरीज में दिखेंगे कई गहरे राज

‘रजिया सुल्तान’ मूवी को रिलीज किया गया था गाना

आपको बता दें कि फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, अजीत खान, सोहराब मोदी और परवीन बाबी अहम किरदार में नजर आए थे. लता मंगेशकर की आवाज में गाया ये गीत आज भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस गाने में आपको उर्दू का टच देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola