OTT पर रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की ‘शक’, 7 एपिसोड इस सीरीज में दिखेंगे कई गहरे राज

ओटीटी पर हर वीक कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं दर्शक भी इन मूवीज और सीरीज का इंतजार करते हुए नजर आते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई नई सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज की खोज में हैं, तो यह सीरीज आपको लिए काफी बेस्ट होने वाली है.

Shaque Trust No One series
1 / 5
OTT पर रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की ‘शक’ (Pic- Netflix India, Youtube)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ आज यानी 25 सितंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आई है.

विज्ञापन

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज2 / 5

परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का निर्देशन रेंसिल डी' सिल्वा ने किया है. आप भी ओटीटी पर पूरी परिवार के साथ देखने के लिए कोई सस्पेंस-थ्रिलर वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज इस सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है.

विज्ञापन

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज की कैसी है कहानी

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज की कैसी है कहानी3 / 5

एक्ट्रेस की सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की कहानी की बात करूं, तो इस सीरीज में आपको एक ऐसी मां (अन्विका) की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसकी बेटी जन्म के तुरंत बाद ही हॉस्पिटल से किडनैप कर ली जाती है. वहीं बेटी की तलाश में वो मां 9 साल निकाल देती है, लेकिन तब तक उसे कुछ भी पता नहीं चलता है.

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज कहां देखें

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज कहां देखें4 / 5

हालांकि, 9 साल बाद अन्विका एक और बेटी को जन्म देती है, जिसका नाम अपने पहले गुम हुई बेटी के नाम पर ही रखती है. दरअसल, हॉस्पिटल से किडनैप हुई बेटी का नाम अपेक्षा रखा था. आपको बता कि अन्विका अपनी बेटी की तलाश जारी रखती है. सीरीज को 7 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. यह सीरीज एक ऐसे मुकाम पर पहुंच जाती है, जब उसे परिवार से ही जुड़े कुछ काले कारनामे समझ में आने लगते हैं.

विज्ञापन

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज स्टार कास्ट

शक: ट्रस्ट नो वन सीरीज स्टार कास्ट5 / 5

परिणीति चोपड़ा की 'शक: ट्रस्ट नो वन' में एक्ट्रेस  के साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास, अनूप सोनी और सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज की कहानी आपको पूरी टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन