हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lalit Modi और Sushmita Sen का ब्रेकअप! किस हसीना के प्यार में पड़े IPL फाउंडर?

विज्ञापन
Lalit Modi Dating Ujjwala Raut

Lalit Modi Dating Ujjwala Raut: मशहूर बिजनेसमैन और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों का घपला कर भारत से फरार हुए ललित मोदी इन दिनों सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सुपरमॉडल उज्जवला राउत को ललित मोदी की गर्लफ्रेंड बताया गया है। वहीं, दोनों के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol के घर से आई बुरी खबर, एक्टर के परिवार में खुशियों के बीच पसरा मातम

विज्ञापन

इस हसीना को डेट कर रहे ललित मोदी

दरअसल, हाल ही में मशहूर वकील और इंडिया के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी शादी रचाई है। कपल की रिसेप्शन पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अब सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की फोटोज खूब वायरल हो रही है। इन्हीं में से बिजनेसमैन ललित मोदी और सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत की फोटो भी सामने आई, जिसमें दोनों हैप्पी पोज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं, अब दोनों की ये फोटो सबका ध्यान खींच रही हैं और वायरल हो रही है।

सुष्मिता से जुड़ी हर पोस्ट को किया रिमूव

बता दें कि ललित मोदी का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी रहा है। एक्ट्रेस के लिए ललित अपने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट भी करते हैं, लेकिन अब उन्होंने अचानक से ही सुष्मिता से जुड़ी हर पोस्ट को रिमूव कर दिया है।

विज्ञापन

कौन हैं उज्ज्वला राउत?

वहीं, अगर उज्ज्वला राउत की बात करें तो उज्जवला 90 के दशक की ओरिजनल सुपर मॉडल में से एक थीं और 45 साल की है। साल 1978 में उज्ज्वला राउत का जन्म हुआ था और उनके पिता मुंबई पुलिस में पूर्व डिप्टी कमिश्नर थे। इसके साथ ही अगर उज्ज्वला की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने जून 2004 में स्कॉटिश फिल्म मेकर मैक्सवेल स्टेरी से शादी रचाई थी और साल 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया था। बता दें कि उज्ज्वला राउत की काशा नाम की एक बेटी भी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola