Laapataa Ladies Beat Animal On OTT: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ फिल्मों का बजट काफी बड़ा होता है। पर अक्सर कम बजट की फिल्में दर्शकों के दिल को छू जाती हैं। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ ने जिसने OTT पर संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमिर खान और किरण राव के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। सिल्वर स्क्रीन पर पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद मेकर्स ने इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जहां ये फिल्म तहलका मचा रही है। OTT पर इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है कि इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है।
26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ को सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव के होम प्रोडक्शन में बनाया गया था। रिलीज से पहले 29 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई महोत्सव में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इसके अलावा इसे वर्ल्ड टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। रिलीज के करीब दो महीने बाद 26 अप्रैल को ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद से इसका जलवा दर्शकों के बीच कायम है।
यह भी पढ़ें: कभी पढ़ाते थे ट्यूशन, मुंबई आए तो परिवार ने मुंह मोड़ा, डर कहीं ड्रग्स न लें, बने सुपरस्टार,पहचाना कौन?
न कोई फेमस चेहरा और न बहुत बड़ा बजट फिर भी अपनी दिलचस्प कहानी से ‘लापता लेडीज’ दर्शकों का लगातार दिल जीत रही है। जिन लोगों ने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा था, वो भी OTT पर एक नहीं बल्कि दो, तीन बार देख रहे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फिल्म की कहानी बेहद जबरदस्त है। तभी तो इसने संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है।
OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म
गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ को काफी बड़े बजट में तैयार किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीत लिया था और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘लापता लेडीज’ 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म को 13.6 मिलियन व्यूज मिले थे। अब आपको जानकर हैरानी होगी कि किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को महज एक महीने में 13.8 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और ये दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि पहले नंबर पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ है, जिसे OTT पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines