Khel Khel Mein OTT Release: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारकास्ट फिल्म ‘खेल खेल में’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, वाणी कपूर, आदित्य सील समेत कई सितारे नजर आते हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया गया था, लेकिन वहां फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म को देखने के बाद ऐसा लगता है कि ये थोड़ी सी नांइसाफी है फिल्म की कहानी के साथ, क्योंकि फिल्म कहीं ना कहीं दर्शकों को एंटरटेन करती है।
फिल्म की कहानी है जबरदस्त
फिल्म की कहानी 3 कपल्स और एक सिंगल दोस्त के ईर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय कुमार और वाणी कपूर एक ऐसे कपल हैं जिनके बीच प्यार तो है लेकिन जाहिर करने का वक्त नहीं मिलता। अक्षय की पहली शादी से एक बेटी हैं जिसे दूसरी पत्नी वाणी ने पूरी तरह से अपना लिया है लेकिन बेटी ने सिर्फ इसलिए पापा को दूसरी शादी करने दी क्योंकि उन्हें वाणी से प्यार हो गया था।
दूसरा कपल तापसी पन्नू और एमी विर्क हैं जिनकी शादी जबरदस्ती कर दी गई है लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी दोनों माता-पिता नहीं बन पा रहे वहीं फिल्म के तीसरे कपल आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं जिनके बीच प्यार के साथ-साथ एक दूसरे को लेकर इनसिक्योरिटीज भी हैं। प्रज्ञा जायसवाल यानी नैना तलवार को शक है कि कहीं फिल्म में उनके पति आदित्य सील यानी समर उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे। इनके अलावा फिल्म में फरदीन खान भी हैं जिनके गे होने का खुलासा होता है गेम के दौरान और एक-एक कर सभी की जिंदगी से जुड़े वो खुलासे होते रहते हैं जिसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं।
बेहतरीन है खिलाड़ी कुमार की कॉमेडी
अक्षय कुमार की एक ट्रेडमार्क नेचुरल कॉमिक टाइमिंग है, जो जनता को बहुत पसंद आती है। फिल्म के डायरेक्टर ने बहुत अच्छे से अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग का यूज भी किया है। एक एडल्ट बेटी के पिता बने अक्षय कुमार के किरदार में भी एक बैलेंज नजर आता है। फिल्म में तापसी पन्नू भी कई जगहों पर अपनी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा के साथ एंटरटेन करते हुए नजर आती हैं। फिल्म को देखने के बाद लगता है कि आप इस फिल्म को एक बार जरूर देख सकते हैं। फुल फैमिली मसाला एंटरटेनर के हिसाब से फिल्म को बहुत अच्छे से दर्शकों के सामने परोसा गया है।
इस वजह से फ्लॉप हुई फिल्म?
फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालें तो वर्ल्ड वाइड ‘खेल खेल में’ ने 56.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि भारत में सिर्फ 39.28 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई और सुपरफ्लॉप हो गई। जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ भी इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई थी, जिसके बाद ‘स्त्री 2’ ने पूरी तरह से बाजी मार ली और बाकी की दो फिल्मों को साइनलाइन कर दिया। ‘स्त्री 2’ की आंधी के आगे अच्छी-खासी फिल्म ‘खेल खेल में’ भी फ्लॉप साबित हुई।
यह भी पढ़ें: ‘अपनी जिंदगी के अगले चैप्टर के लिए तैयार हूं…’, शादी टूटने के बाद किस और है Dalljiet Kaur का इशारा?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
24 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines