बेकरी का सपना देखने वाली अदिति को नहीं मिला जनता का साथ, हारी 9 लाख 30 हजार

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के बीते दिन के एपिसोड में बीते दिन अदिति नाम की कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठीं। ज्ञान की धनी इस कंटेस्टेंट को तब झटका लगा जब जनता का भी उन्हें साथ नहीं मिला और वो पूरे 9 लाख 30 हजार हार गईं। आपके पास है उस प्रश्न का उत्तर…

KBC 16
विज्ञापन

KBC 16: टीवी पर ऐसे कई सारे शो आते हैं जिनसे नॉलेज का लेवल हाई होता है। उन्हीं में से एक है ‘केबीसी 16’ (KBC 16), इस शो में लोग अपनी बुद्धि के बल पर हॉट सीट पर बैठते हैं और इनाम राशि जीत घर को जाते हैं। जीती हुई राशि से कुछ लोग अपना सपना पूरा करते हैं तो कुछ किसी और का सपना पूरा करने के खेलते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) में बीते दिन के एपिसोड में अदिति (Aditi) नाम की कंटेस्टेंट आईं। उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने बैठकर न सिर्फ शानदार गेम खेला बल्कि अपने सपने के बारे में भी बताया। बिग बी ने भी उनके काम की सराहना की। लेकिन अदिति एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई और तो और सामने बैठी जनता भी उनकी मदद नहीं कर पाईं। आप अगर उस सवाल का जवाब जानते हैं तो बता दीजिए…

बेकरी खोलने का देखा था सपना

अदिति ने केबीसी के शो में अपने ज्ञान के साथ हुनर का भी परिचय दिया। अदिति ने बिग बी को बताया कि वो घर से ही केक, कूकी आदि बनाती हैं और बेचती हैं। साथ ही अदिति ने अपने द्वारा बनाए गए केक की फोटो भी दिखाई। वाकई वो बहुत ही शानदार थीं, जिन्हें देख अमिताभ के मुंह में भी पानी आ गया था। अदिति ने बताया कि वो यहां से जीती हुई राशि से अपना सपना पूरा करेंगी और एक बेकरी खोलेंगी।

विज्ञापन

इस प्रश्न का नहीं था अदिति के पास जवाब

प्रश्न: अक्टूबर 2024 में किस कंपनी ने ऐरॉन चैटर्जी को अपना पहला मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया?

ऑप्शन:

विज्ञापन

A. माइक्रोसॉफ्ट
B. ओपनएआई
C. एनविडिया
D. गूगल

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन B ओपनएआई।

विज्ञापन

अदिति का जनता भी नहीं दे पाई साथ

अदिति के पास इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं था। इस प्रश्न के एवज में उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफ लाइन लेने का फैसला किया। लेकिन दुर्भाग्य से उनके पास भी उस प्रश्न का सही उत्तर नहीं था। ऐसे में अदिति को तगड़ा झटका लगा और 12 लाख 50 हजार से नीचे गिर सीधे 3 लाख 20 हजार पर आ गईं। अदिति पूरे 9 लाख 30 हजार हार गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ