क्या आपको भी दिखती है फ्यूचर की घटना? अगर हां, तो इसके पीछे की साइंस समझ लो

What is Déjà Vu: कई बार आपने ये महसूस किया होगा कि जो हमारे साथ आज हो रहा है वो पहले भी हो चुका है, या हमने ऐसा पहले भी देखा है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जान लें इसके पीछे की साइंस और तर्क…

Weird News

What is Déjà Vu: आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने गए और वहां पर जाने के बाद आपको ऐसा लगा कि अरे यहां तो पहले भी आए थे। या कहीं कुछ ऐसा हो रहा हो जो आपको लगे कि ऐसा पहले भी हो चुका है। ये न सिर्फ हमारे साथ बल्कि कभी न कभी आपके साथ भी हुआ होगा। करीब 90% लोगों के साथ ऐसा होता ही है। ऐसा होता है ये तो पता है लेकिन क्या कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण (Scientific Reasons) है या फिर कोई बीमारी है?

विज्ञापन

अब तो उत्सुकता और भी बढ़ गई होगी कि आखिर ये क्या बला है जिस वजह से ऐसा होता है, कहीं हमें कोई भयानक बीमारी तो नहीं हो गई है, या फिर दिमाग का पेंच ढीला हो गया है। अरे रुको जरा सबर करो!! हम सब कुछ आपको बताने वाले हैं। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं अनोखी समस्या के बारे में…

विज्ञापन

क्या है इस अनोखी समस्या का नाम

अगर आपको भी लगता है कि आपके साथ जो हो रहा है वो पहले भी हुआ है, तो घबराइए नहीं। ये कोई बीमारी नहीं बल्कि ये मेमोरी इल्यूजन (Memory illusion) से जुड़ी एक साइंटिफिक थ्योरी (Scientific Theory) पर आधारित है जिसे Déjà vu कहा जाता है। अगर फुकरे 2 देखी होगी तो दिमाग में ये शब्द क्लिक कर गया होगा।

विज्ञापन

क्या होता है Déjà vu

अब ये भी जान लेते हैं कि Déjà vu। दरअसल ये एक फ्रेंच वर्ड है जिसका अर्थ होता है पहले से देखा हुआ। अगर किसी को कभी ऐसा लगता है कि जो उनके साथ हो रहा है वो पहले भी हुआ है, या इसे उन्होंने देखा है तो ये Déjà vu से जुड़ी घटना है। ये टाइम ट्रैवल से संबंधित होता है। जान लें कि इसमें जो घटना हुई है वो दो भागों में डिवाइड हो जाती है। एक हिस्सा अलग होता और दूसरा हिस्सा अलग हिस्से में जुड़ जाता है।

क्यों होता है Déjà vu

अब आपके दिमाग में ये भी आ रहा होगा कि आखिर Déjà vu होता क्या है? दरअसल अभी तक वैज्ञानिकों के पास भी इसका कोई सही जवाब नहीं है। उनकी एक थ्योरी कहती है कि इस दौरान हमारा दिमाग दो हिस्सों में बंट जाता है। जब हम कभी बहुत ज्यादा थक जाते हैं या हैंगओवर होता है तो हमारा दिमाग ये सोचने लगता है कि जो अभी हो रहा है वो पहले भी हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ