Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कैटरीना कैफ का अनसुना डेब्यू, साउथ में 23 साल बड़े सुपरस्टार संग किया था काम

Katrina Kaif Debut: कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड में राज कर रही हैं. एक्ट्रेस का नाम उन हसीनाओं की लिस्ट में शामिल है जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काम कर चुकी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने साउथ में किस एक्टर संग डेब्यू किया था.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Mar 1, 2026 10:59
Katrina Kaif Debut
इस एक्टर संग किया था साउथ डेब्यू

Katrina Kaif Debut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ बड़े पर्दे पर काम करने वालीं कैटरीना कैफ बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी शुरुआती दिनों में काम किया. अपनी पहली साउथ इंडियन फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने से 23 साल बड़े साउथ सुपरस्टार के साथ काम किया था. कैटरीना कैफ का ये अनसुना डेब्यू बहुत कम लोग जानते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने किस फिल्म में काम किया था?

करियर की शुरुआत

कैटरीना कैफ का बॉलीवुड डेब्यू का किस्सा काफी पॉपुलर रहा है. 2000 के दशक में एक्ट्रेस हॉन्ग कॉन्ग से अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थीं. इस दौरान वो मुंबई के एक फैशन शो में गईं और डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद ने उन्हें ‘बूम’ मूवी का ऑफर दे दिया. वहीं साल 2003 में आई इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ गुलशन ग्रोवर, अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म ज्यादा चल नहीं सकी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

साउथ डेब्यू

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में कदम रखा. साउथ इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू 23 साल बड़े सुपरस्टार के साथ किया. साल 2004 में आई इस फिल्म का नाम ‘माल्लिसवरी’ था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ वेंकटेश दग्गुबाती लीड रोल में थे. वेंकटेश दग्गुबाती कैटरीना कैफ से 23 साल बड़े हैं. इस फिल्म से एक्ट्रेस को साउथ में भी पहचान मिली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘राजा था, राजा हूं…’, राजपाल यादव ने गिनवाए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; शिकायतकर्ता की खोली पोल

इन फिल्मों से बनाई पहचान

वहीं वेंकटेश दग्गुबाती के साथ काम करने के साथ-साथ कैटरीना कैफ नंदमुरी बालकृष्ण के साथ तेलुगु फिल्म ‘अल्लारी पिद्दुगु’ में भी काम कर चुकी हैं. हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में ही अपनी पहचान बनाने का मन बना लिया था. कैटरीना कैफ ने इसके बाद बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं, जिन्हें ऑडियंस ने पसंद भी किया. इनमें ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘पार्टनर’, ‘धूम 3’, ‘बैंग-बैंग’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

First published on: Mar 01, 2026 10:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.