हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fouja Trailer: एक ऐसे देशप्रेमी की कहानी जो हर किसी के दिल को छू रही, 'फौजा' का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Fouja Trailer

Fouja Trailer: सिनेमाघरों में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें देश के जवानों की कहानी को दिखाया गया है। इस कड़ी में ‘बॉर्डर’, ‘लक्ष्य’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, अब एक बार फिर से एक ऐसे इंसान की कहानी रिलीज होने जा रही है, जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर पवन मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘फौजा’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बीच अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें देशप्रेम की भावना को दिखाया गया है। वहीं, फैंस को भी ये बेहद पसंद आ रहा है।

एक देशप्रेमी की कहानी

दरअसल, इस फिल्म में हरियाणा राज्य के एक परिवार की कहानी को पर्दे लाया गया है, जो अपने बेटे को सेना में भेजने का सपना देखता है। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें दिखाया गया है कि एक पिता शुरुआत से अपने बेटे को सेना में भेजने का सपना देखता है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=9mxAqbk0xxc

फिल्म का ट्रेलर रिलीज

वह अपने बेटे को ट्रेनिंग भी देता, लेकिन उसका बेटा सेना में जाने से साफ इनकार कर देता है। उसका मानना है कि उसके पिता हमेशा उस पर चीजें थोपते आए हैं। बेटे कि इस बात से वह शख्स इतना टूट जाता है कि सेना की वर्दी पहनकर खुद ही फौज में शामिल होने पहुंच जाता है।

विज्ञापन

देश के लिए शहीद हो जाता है शख्स 

इसके बाद ट्रेलर में देखा जा सकता है कि- वो शख्स सेना के अधिकारियों के आगे मिन्नतें कर उसे एक मौका देने के लिए कहता है और फिर कुछ ऐसा होता है, जो उसके परिवार को झंझोड़ कर रख देता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह शख्स देश के लिए शहीद हो जाता है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

बता दें कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं और इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक ने भारतीय सेना को समर्पित किया है। वहीं, इस फिल्म में पवन राज मल्होत्रा के अलावा जानवी सांगवान, नीवा मलिक और अन्य मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola