2025 Popular Celebrity Patch Up: साल 2025 शुरू हुए अभी बस तीसरा महीना शुरू ही हुआ है और बॉलीवुड के 3 बड़े पैचअप हो चुके हैं। सालों से कुछ सेलिब्रिटीज के बीच मनमुटाव चल रहे थे और स्टार्स के दिलों में दुश्मनी की आग जल रही थी, जो अब बुझ चुकी है। इन 6 सेलेब्स ने एक-दूसरे के सामने दोस्ती का हाथ बढाकर और पब्लिक्ली एक-दूसरे को गले लगाकर फैंस को भी चौंका दिया है। अब बॉलीवुड में ये जो माफी का दौर चल रहा है, उससे गॉसिप गलियारों में शोर मच गया है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जैसे कई सालों पुरानी कड़वाहट भुलाकर आगे बढ़ रही है, ऐसा लगता है जल्द ही कई और गुड न्यूज भी मिलने वाली हैं। गैल्मर वर्ल्ड में इतनी पॉजिटिविटी छाई है कि अब फैंस को भी लगने लगा है कि कुछ भी हो सकता है। जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी, इस साल वो सब होता नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2025 में वो 3 पॉपुलर पैचअप कौन-सी हैं? जो सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे।
Kareena Kapoor Shahid Kapoor
करीना कपूर और शाहिद कपूर ने IIFA अवॉर्ड्स में फैंस को एक बड़ा झटका दे दिया। जब से इन दोनों का ब्रेकअप हुआ है, ये एक्स कपल एक-दूसरे की तरफ आंख उठाकर तक नहीं देखते। कई पब्लिक इवेंट्स में इन दोनों को एक-दूसरे को खुलेआम इग्नोर करते हुए देखा गया है। दोनों साथ में काम करना भी बंद कर चुके हैं और एक-दूसरे से जुड़े सवालों को भी इग्नोर कर देते हैं। वहीं, अब तो फैंस भी ये आस छोड़ चुके थे कि शाहिद-करीना कभी साथ आएंगे, लेकिन अब तो जैसे चमत्कार हो गया है।
इन दोनों को न सिर्फ खुलकर बातें करते हुए और साथ में मुस्कुराते हुए देखा गया बल्कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक-दूसरे को गले भी लगाते हुए नजर आए हैं। करीना कपूर और शाहिद कपूर के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ इन दोनों के ही चर्चे चल रहे हैं और फैंस इमोशनल हो गए हैं। सभी को ‘जब वी मेट’ वाला मोमेंट याद आ गया है और इन दोनों में गीत और आदित्य की नजर आ रहे हैं। शाहिद-करीना के गले लगने से सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
Kartik Aaryan Kriti Sanon
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन साथ में रोमांटिक फिल्म कर चुके हैं और रियल लाइफ में भी इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि अक्सर इनके लव अफेयर के चर्चे सामने आते थे। ऐसे कयास लगाए जाते थे कि कार्तिक-कृति को डेट कर रहे हैं। ये बात अलग है कि इन दोनों ने कभी भी डेटिंग की खबरों को कंफर्म नहीं किया। फिर इनके ब्रेकअप की रिपोर्ट्स सामने आ गईं। अब IIFA अवॉर्ड्स के दौरान इनका भी रियूनियन हो गया। इस मौके पर काफी समय बाद कार्तिक और कृति हग करते हुए नजर आए और अब इनके भी क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
Kangana Ranaut Javed Akhtar
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ कई तीखे बयान दिए थे। इसके बाद जावेद अख्तर ने गुस्से में एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया था। कई सालों तक ये केस कोर्ट में चलता रहा। हालांकि, 28 फरवरी को कंगना ने अचानक जावेद अख्तर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। एक्ट्रेस ने रिवील किया उनका मनमुटाव दूर हो चुका है और केस भी रफा-दफा हो गया है। इस दौरान ये दोनों पुराने दुश्मन साथ में मुस्कुराते हुए नजर आए थे और ये किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं लग रहा था।
यह भी पढ़ें: Exclusive: OTT के दौर पर क्या बोले Sooraj Barjatya? IIFA को बताया ग्रुप थेरेपी, निर्माताओं को दिए खास टिप्स
Kangana Ranaut Karan Johar
अब जब बॉलीवुड में इतने सारे चमत्कार हो ही रहे हैं, तो फैंस और भी खुश हो जाएंगे, अगर कंगना-जावेद के बाद करण जौहर के साथ भी अपना रिश्ता सुधार लें। कई साल से कंगना और करण का पंगा चल रहा है। सोशल मीडिया पर करण की ट्रोलिंग का कारण अक्सर कंगना ही होती हैं। एक्ट्रेस ने करण जौहर को दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया है। हालांकि, कई बार करण उनसे अच्छे से बात करने की कोशिश करते हैं पर कंगना उन्हें रोस्ट कर देती हैं। अब अगर ये पैचअप भी हो गया, तो वाकई ये साल यादगार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
19 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
21 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines