Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘रिश्तों में नहीं मिली खुशी…’, करीना संग शादी के बाद बदली सैफ की जिंदगी; सालों बाद किया खुलासा

Saif Ali Khan Kareena Kapoor: सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी बहन सोहा अली खान से बातचीत करते हुए करीना कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. साथ ही एक्टर ने अपने पुराने रिश्तों के बारे में भी बताया. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 11, 2026 14:26
Saif Ali Khan Kareena Kapoor
सैफ अली खान ने करीना कपूर संग रिश्ते पर की बात

Saif Ali Khan Kareena Kapoor: सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 13 साल हो गए हैं. ऑडियंस की नजरों में दोनों एक आइडियल कपल हैं. वहीं ये दोनों सितारे 13 साल की शादी के बाद भी एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान से बातचीत करते हुए अपनी सक्सेसफुल शादी के बारे में बातें की. एक्टर ने बताया कि उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का क्रेडिट करीना कपूर को जाता है और उनके आने से एक्टर की लाइफ भी बदल गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

पुराने रिश्तों पर की बात

सैफ ने सोहा अली खान से बात करते हुए कहा कि वो अपने पुराने रिश्तों में खुश नहीं थे. एक्टर ने माना कि आज वो एक खुशहाल रिश्ते में हैं, इससे पहले उन्हें कभी भी कोई ऐसा रिश्ता नहीं मिला जो स्थिर हो. साथ ही एक्टर ने करीना कपूर संग अपने रिश्तों पर भी बातें की. सैफ अली खान ने कहा कि करीना कपूर के आने से ही मेरी जिंदगी बदल गई और हालात भी बदल गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 6 साल की उम्र में शुरू किया करियर, 18 में जीता नेशनल अवॉर्ड; 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी है ये सिंगर

करीना संग रिश्ता

एक्टर ने आगे कहा कि करीना की समझदारी और दयालुता की वजह से ही ये रिश्ता खुशहाल बन पाया है. कई बार रिश्ते में कुछ भावनात्मक पुराने अनुभव बीच में आ जाते हैं और ऐसे में पार्टनर ही इन भावनाओं को समझने में मदद करता है. सैफ ने आगे कहा कि रिश्ते में जितनी जरूरी आजादी होती है, उतना ही प्यार और सम्मान भी होता है. शादी सिर्फ दो इंसानों का साथ में रहना नहीं होता, बल्कि अपनापन और खास जुड़ाव भी इस रिश्ते को मजबूत रखने में मदद करता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे…’, गोविंदा-सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी

कोविड में रिश्ता हुआ मजबूत

सैफ अली खान ने आगे कहा कि कोरोना के टाइम में करीना और मेरा रिश्ता और ज्यादा मजबूत हुआ. घर रहकर हमने एक शेड्यूल बना लिया था कि हफ्ते में 2-3 बार दोस्तों से बात करना. साथ में उठना और सोना, वहीं हम कोविड के टाइम में साथ में कुकिंग भी करते थे. उस दौर में करीना काफी मजबूत रही और शांत भी रहीं, जिसे देखकर करीना के लिए मेरी नजरों में सम्मान और बढ़ गया. बता दें करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता चल नहीं सका जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया.

First published on: Mar 11, 2026 02:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.