Chum के साथ Karanveer ने कैमरा पर की चीप हरकत, लोग बोले- शर्म की सारी हदें की पार

Karanveer Mehra Love Bite To Chum Darang: बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करणवीर मेहरा इन दिनों अपने बॉन्ड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच करणवीर और चुम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Karaveer Mehra Chum Darang Viral Video

Karaveer Mehra Chum Darang Viral Video

विज्ञापन

Karanveer Mehra Love Bite To Chum Darang: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो खत्म होने में अब बस 10 दिन बचे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से खुलकर भिड़ रहे हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट्स के उलझे रिश्तों की वजह से घर में खूब बवाल देखने को मिला। इसी बीच एक रिश्ता ऐसा भी है जिसमें पहले दिन से काफी क्लैरिटी रही है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, अब ये दोस्ती तक ही है या फिर इससे बढ़कर है, ये तो चुम दरांग और करणवीर ही बता सकते हैं। लेकिन फिलहाल तो दोनों के एक वीडियो ने इस वक्त इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

करणवीर ने चुम के साथ की चीप हरकत

करणवीर मेहरा ने हालिया एपिसोड में चुम के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में चुम दरांग अपने कपड़ों को प्रेस कर रही थीं। पीछे से करणवीर आए और चुम से बोले कि तुम हमेशा सोचती थी ना कि तुम्हारी एक बाजू में ये मार्क क्यों बना हुआ है। तुम्हारी दूसरी बाजू में भी ऐसा ही टैटू बना देता हूं। बस इसके बाद करणवीर मेहरा ने चुम की बाजू को काटना शुरू कर दिया। करणवीर ने चुम की बाजू पर ऐसा काटा कि लव बाइट जैसा निशान बन गया।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा पर लोगों ने साधा निधाना

करणवीर मेहरा की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिले। कई लोगों ने करणवीर के इंटेंशन्स पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा- अब मुझे समझ में आ रहा है कि इस शख्स का दो बार डिवोर्स क्यों हुआ है। चुम को करणवीर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये तो बहुत चीप हरकत हो गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

करणवीर मेहरा और चुम दरांग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग करणवीर की इस हरकत पर भड़क रहे हैं। फिनाले से पहले करणवीर का गेम अब खराब होता जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ