Karanveer ने अब Shilpa पर उठाए 5 सवाल, नॉमिनेशन टास्क के बाद रोती दिखीं 'मां'

Karanveer Mehra Questions Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में करणवीर ने अब शिल्पा से कुछ सवाल किए हैं जिसके बाद वो फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई हैं।

Karanveer Mehra Questions Shilpa Shirodkar

Karanveer Mehra Questions Shilpa Shirodkar

विज्ञापन

Karanveer Mehra Questions Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पहले दिन से ही काफी मजबूत दिखी है, हालांकि शिल्पा विवियन और करणवीर के साथ अपनी दोस्ती और उसे लेकर उठे सवालों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब शिल्पा की दोस्ती पर करणवीर ने कुछ सवाल उठाए हैं, जिसके बाद वो फूट-फूट कर रोते हुए नजर आईं। ऐसा लग रहा है जैसे अब फिनाले आते-आते दोनों की दोस्ती में दरार आ रही हैं।

करणवीर-शिल्पा की दोस्ती में दरार!

हाल ही में शिल्पा और विवियन की टूट गई दोस्ती को लेकर सुर्खियां बन रही थीं। शिल्पा कुछ दिन से विवियन से बात भी करना चाह रही थीं। उन्होंने 50 दिन विवियन के और 50 दिन करणवीर के कहकर विवियन को काफी हर्ट कर दिया था। बस इसी वजह से शिल्पा विवियन से माफी मांगना चाह रही थीं। लेकिन इससे पहले कि ये हो पाता, करणवीर ने ही शिल्पा शिरोडकर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर सवाल उठा दिए।

विज्ञापन

शिल्पा की दोस्ती पर करण ने उठाए सवाल

अब मेकर्स की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि करणवीर शिल्पा से पूछते हैं कि आप क्या सोचकर विवियन से माफी मांगना चाहती हो। उन्होंने कहा कि पूरा घर मुझसे कह रहा था कि शिल्पा आपके साथ सही नहीं कर रही लेकिन मैंने फिर भी कहा कि मैं दोस्ती में इन्वेस्ट करना चाहता हूं। लेकिन इसके बाद भी अगर आप 50 दिन करणवीर के कहने पर विवियन से माफी मांगने जाओगे तो मुझे ऐसी दोस्ती नहीं चाहिए। करणवीर ने कहा कि मुझे ऐसी दोस्ती नहीं चाहिए जिसमें किसी भी तरह की क्लैरिटी नहीं है।

करणवीर की बातें सुनकर रोने लगीं शिल्पा 

इसके बाद प्रोमो में देखा गया कि करणवीर मेहरा की बातें सुनकर शिल्पा शिरोडकर जोर-जोर से रोते हुए नजर आ रही हैं। शिल्पा पहले दिन से ही विवियन और करणवीर मेहरा के बीच पिस रही थीं। विवियन के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी और करणवीर के साथ भी वो दोस्ती निभाना चाहती थीं लेकिन करणवीर और विवियन में आपस में बिल्कुल भी नहीं बनी। इस वजह से कई बार शिल्पा को दोनों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ